फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   UDC who came for treatment from Uttarakhand committed suicide

suicide : उत्तराखंड से इलाज कराने आए यूडीसी ने की खुदकुशी, कुछ दिनों से मानसिक बीमारी से थे पीड़ित

Sat, 17 May 2025 02:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 17 May 2025 02:21 AM IST
सार

बताया जा रहा है कि वह कुछ समय से मानसिक बीमारी से पीड़ित थे। सरोजनी नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
UDC who came for treatment from Uttarakhand committed suicide
demo

विस्तार

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से दिल्ली इलाज कराने आए यूडीसी रविन्द्र मेहता ने दिल्ली के सरोजनी नगर थाना इलाके में शुक्रवार को पेड़ से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि वह कुछ समय से मानसिक बीमारी से पीड़ित थे। सरोजनी नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


परिजनों ने किसी पर कोई संदेह व्यक्त नहीं किया है। दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र चौधरी ने बताया, सरोजिनी नगर थाना पुलिस को लक्ष्मीबाई नगर स्थित एनडीएम टैक्सी स्टैंड के पास तिकोना पार्क में एक व्यक्ति के पेड़ से लटके होने की सूचना 15 मई को मिली। 
विज्ञापन


मृतक की पहचान ग्राम सेरा, जिला- पिथौरागढ़, उत्तराखंड, निवासी रविन्द्र मेहता (46) पुत्र लक्ष्मण सिंह के रूप में की गई। वह ग्राम पंचायत, पिथौरागढ़, उत्तराखंड में यूडीसी के पद पर कार्यरत थे। पूछताछ करने पर पता चला कि वह 14 मई को अपनी पत्नी मीना के साथ इलाज के लिए दिल्ली आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह पिछले कुछ दिनों से मानसिक बीमारी से जूझ रहे थे। उनका प्राइमस सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, चाणक्यपुरी दिल्ली में अपॉइंटमेंट था। सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, जिसमें वह अकेले ही दोपहर लगभग 12.55 बजे उस स्थान के पास एक पॉलीथिन ले जाते हुए दिखाई दिए, जहां उन्होंने खुदकुशी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed