फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   U-turn on Swami Dayanand Marg brings relief from traffic jams

Delhi NCR News: स्वामी दयानंद मार्ग पर यू-टर्न से जाम से राहत, 900 मीटर का सफर 5 मिनट में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 07:44 PM IST
विज्ञापन
- बिहारी कॉलोनी, ईस्ट आजाद नगर और सूर्या अस्पताल के पास यू-टर्न बनने से बदली यातायात व्यवस्था
विज्ञापन

- कृष्णा नगर और जगतपुरी लालबत्ती होंगी अगला चरण

अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के स्वामी दयानंद मार्ग (रोड नंबर-57) पर रोजाना गुजरने वाले हजारों वाहन चालकों को जाम से बड़ी राहत मिली है। दिल्ली यातायात पुलिस की पूर्वी रेंज और लोक निर्माण विभाग की संयुक्त पहल के बाद मार्ग को सिग्नल फ्री बनाने की दिशा में बड़ा बदलाव किया गया है। बिहारी कॉलोनी, ईस्ट आजाद नगर और सूर्या अस्पताल के पास बनाए गए यू-टर्न चालू होने तथा अनावश्यक कट बंद किए जाने के बाद करीब 900 मीटर के हिस्से में यातायात की रफ्तार बढ़ गई है, जहां अब 15 से 20 मिनट का सफर पांच मिनट में पूरा हो रहा है।
यह मार्ग गांधी नगर, कृष्णा नगर, आजाद नगर, बिहारी कॉलोनी और जगतपुरी जैसे घनी आबादी वाले इलाकों को जोड़ता है। सुबह कार्यालय और स्कूल जाने के समय तथा शाम को घर लौटने के दौरान यहां वाहनों का भारी दबाव रहता था। मार्ग पर बने अलग-अलग कट और चौराहों के कारण वाहनों को बार-बार रुकना पड़ता था। कई जगह वाहन चालक अपनी सुविधा के लिए गलत दिशा में मुड़ते थे, जिससे मुख्य सड़क पर यातायात प्रभावित होता था। अब यातायात पुलिस के अनुसार, इस हिस्से को पार करने में करीब 10 से 15 मिनट की बचत हो रही है।
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था में सुधार
यातायात पुलिस ने बिहारी कॉलोनी, ईस्ट आजाद नगर और सूर्या अस्पताल के पास निर्धारित यू-टर्न विकसित किए हैं। ऐसे कट बंद कर दिए गए हैं जहां से वाहनों के अचानक मुड़ने के कारण मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित होता था। सड़क के अलग-अलग स्तर के कारण जहां वाहन चालकों को परेशानी होती थी, वहां रैंप और टेबल टॉप बनाए गए हैं। संवेदनशील स्थानों पर फुटपाथ की ऊंचाई बढ़ाने के साथ बोलार्ड लगाए गए हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
सिग्नल फ्री कॉरिडोर का मतलब केवल लालबत्तियों की संख्या कम करना नहीं है। इसका उद्देश्य वाहनों को अनावश्यक रूप से रोकने वाले स्थानों की पहचान कर वहां इंजीनियरिंग के माध्यम से समाधान करना है।
डीसीपी ट्रैफिक ईस्टर्न रेंज, श्वेता चौहान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed