फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two youths were stabbed to death in Govindpuri and New Usmanpur areas

दिल्ली में दो युवकों की हत्या: सिगरेट विवाद और लड़की से दोस्ती बनी खून-खराबे की वजह, चाकू से वार कर ली जान

Sun, 16 Nov 2025 12:15 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 16 Nov 2025 12:15 PM IST
सार

राजधानी में अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों की हत्या के मामले सामने आए हैं। गोविंदपुरी और न्यू उस्मानपुर इलाके में वारदात हुई है। दोनों मामलों में पुलिस ने दो नाबालिग समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Two youths were stabbed to death in Govindpuri and New Usmanpur areas
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में शुक्रवार रात में दो युवकों की चाकू से वारकर हत्या कर दी गई। न्यू उस्मानपुर इलाके में जहां सिगरेट पीने को लेकर हुए विवाद हुआ था, वहीं गोविंदपुरी इलाके में एक लड़की से दोस्ती को लेकर हुए विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया। दोनों मामलों में पुलिस ने दो नाबालिग समेत चार आरोपियों को दबोच लिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

न्यू उस्मानपुर में हत्या के मामले में पकड़े गए आरोपी की पहचान समीर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है। वहीं गोविंदपुरी हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अमर उर्फ बुद्धा (19) को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि एफ-ब्लॉक, ब्रह्मपुरी निवासी मोहित मोहित ग्रीन पार्क स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। शुक्रवार शाम वह अपने दोस्त शिब्बू के साथ गली में मौजूद था। इस बीच किसी का काम आने पर दोनों दोस्त न्यू उस्मानपुर की भगत सिंह कालोनी पहुंचे। वहां आरोपी समीर दो नाबालिग लड़कों के साथ मौजूद था। शिब्बू सिगरेट पी रहा था। इस दौरान 15 साल का नाबालिग उससे सिगरेट फेंकने के लिए कहने लगा। मना करने पर झगड़ा हो गया। 15 साल के नाबालिग ने चाकू निकालकर मोहित को चाकू से वारकर घायल कर दिया। अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन

दूसरे मामले में ओखला फेस-1 की झुग्गी निवासी रोशन शुक्रवार को काम से आने के बाद घर पर मौजूद था। इस बीच करीब आठ बजे उसके मोबाइल पर किसी की कॉल आई। रोशन गोविंदपुरी के प्रवासी एकता पार्क कैंप पहुंचा। वहां पर चार-पांच आरोपियों से उसकी कहासुनी होने लगी। इस बीच एक युवक ने चाकू निकालकर उसका गला रेत दिया। दूसरे ने उसके पेट में वार कर दिया। बाद में आरोपी भाग गए। पुलिस ने रोशन को एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। शुरुआती जांच के दौरान लड़की को लेकर हुए विवाद की बात सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed