{"_id":"6676462b52eb4cf3790b8569","slug":"two-youths-were-killed-by-stabbing-them-with-knives-in-ashok-vihar-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: पहले कुछ लड़कों से हुआ विवाद, फिर हमलावर आए और चाकू से युवकों पर कर दिए ताबड़तोड़ वार; दो की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: पहले कुछ लड़कों से हुआ विवाद, फिर हमलावर आए और चाकू से युवकों पर कर दिए ताबड़तोड़ वार; दो की हुई मौत
Sat, 22 Jun 2024 09:04 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 22 Jun 2024 09:04 AM IST
सार
अशोक विहार के जेलर वाला बाग इलाके में शुक्रवार देर रात दो युवकों की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान विशाल और विपुल के रूप में हुई है।
विज्ञापन
मृतक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अशोक विहार के जेलर वाला बाग इलाके में शुक्रवार देर रात दो युवकों की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान विशाल और विपुल के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों युवकों की कुछ लड़कों से विवाद चल रहा था, रात में कुछ हमलावर आए और दोनों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
विज्ञापन
घायलों को उनके परिवार वाले पास के अस्पताल में ले गए जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जांच कर हमलावरों की पहचान कर रही है, साथ ही परिवार वालों और आस पास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन