{"_id":"fd3ffe2c20a54dde8919e306e1c44e74","slug":"two-youth-died-by-current","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से दो युवकों की मौत
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 29 Mar 2014 07:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय एंक्लेव में शनिवार सुबह हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव बीके अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिए हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, घटना सुबह करीब 11:30 बजे की है। शिव बहादुर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह परिवार के साथ संजय एंक्लेव में रहता है। उसका 24 वर्षीय भतीजा रोहित सिंह चौहान भी संजय एंक्लेव में किराये पर रहता था। वह मूल रूप से यूपी के मैनपुरी के गांव कुररा का निवासी था।
विज्ञापन
सुबह रोहित के पास कॉलोनी में ही रहने वाला 24 वर्षीय सूरज प्रकाश आया था। रोहित किसी काम से छत पर चला गया, इसी बीच वह पास से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। रोहित की चीख सुनकर सूरज उसे बचाने पहुंचा तो वह भी चपेट में आ गया।
विज्ञापन
घटना का पता लगने पर उन्हें बीके अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूरज मूल रूप से यूपी के मऊ जिले के गांव कोपागंज का निवासी था। वह यहां एक कंपनी में डाई फिटर था। बताया गया है कि रोहित की सात मई को शादी होने वाली थी। वह यहां नौकरी की तलाश कर रहा था।
पोस्टमार्टम न कराने की मांग
घटना के बाद से ही दोनों मृतकों के परिजन व जानकार बीके अस्पताल की मॉर्चरी में जुटने शुरू हो गए। इस दौरान स्थानीय विधायक व श्रम राज्य मंत्री शिवचरण लाल शर्मा भी मौके पर पहुंचे। उनके सामने परिजनों ने मृतकों का पोस्टमार्टम न कराने की मांग की। इस पर मंत्री ने डॉक्टरों व संबंधित थाने की पुलिस से बात की और पोस्टमार्टम न कराने की बात कही, लेकिन बाद में पोस्टमार्टम कराने का फैसला लिया गया।