फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two young women allaged assault on the name of marriage

दो युवतियों ने लगाया शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप

Wed, 30 Jan 2019 06:55 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Wed, 30 Jan 2019 06:55 AM IST
विज्ञापन
Two young women allaged assault on the name of marriage
Rape Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics

राजधानी में मायापुरी और गोविंदपुरी में दो युवतियों ने अपने दोस्तों पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मायापुरी पुलिस के मुताबिक, परिवार के साथ शाहबाद डेयरी इलाके में रहने वाली 28 वर्षीय युवती की दोस्ती करीब एक साल पूर्व रमेश नामक युवक से हुई थी। रमेश ने शादी का प्रस्ताव रखा तो युवती घर छोड़कर उसके साथ रहने लगी।

विज्ञापन


रमेश ने शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया। युवती को पता चला कि रमेश के किसी अन्य महिला से भी संबंध हैं। युवती ने इसका विरोध कर जल्द शादी करने का दबाव बनाया तो वह इंकार करने लगा। 26 जनवरी को युवती ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर रमेश को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


उधर, गोविंदपुरी निवासी 30 वर्षीय पीड़िता परिवार के साथ रंगपुरी इलाके में रहती है। एक साल पूर्व उसकी मुलाकात रवि प्रकाश से हुई। दोनों अक्सर मिलने लगे। कुछ दिन पूर्व रमेश ने जल्द शादी की बात कर युवती से दुष्कर्म और कुकर्म किया। इसका विरोध करने पर वह जल्द शादी करने की बात करने लगा। बार-बार कहने के बाद रवि ने शादी से इंकार कर दिया। परेशान होकर सोमवार शाम को युवती ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed