फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two young men mortgage girl her boyfriend and cab driver on Greater Noida Expressway

युवती की दिलेरी से पकड़ में आया आरोपी, बंधक बनाकर की थी रेप की कोशिश

Thu, 14 Jun 2018 11:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Thu, 14 Jun 2018 11:05 AM IST
विज्ञापन
two young men mortgage girl her boyfriend and cab driver on Greater Noida Expressway
अपहरणकर्ताओं से बरामद की गई कार - फोटो : अमर उजाला
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर सोमवार रात दो युवकों ने कैब में दोस्त के साथ जा रही एक युवती को दोस्त और चालक समेत अगवा कर लिया। युवकों ने उसे कॉल गर्ल समझ लिया था। जान बचाने के लिए युवती चलती कार से कूद गई और एक्सप्रेसवे पर तैनात एक पीसीआर से मदद मांगी। 
विज्ञापन


पीसीआर ने पीछाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और कार में बंधक बने चालक व दोस्त को मुक्त कराया। थाना सेक्टर-39 पुलिस ने मंगलवार को दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सेक्टर-93 की पॉश सोसायटी ओमेक्स फॉरेस्ट स्पा निवासी डॉक्टर का बेटा महिला मित्र के साथ सोमवार रात सेक्टर-104 स्थित रेस्टोरेंट से खाना खाकर उबर कैब से घर लौट रहा था। एक्सप्रेसवे पर हाजीपुर अंडरपास के पास एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने ओवरटेक कर कैब को रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, स्विफ्ट डिजायर कार से दो युवक उतरे और कैब चालक किशन को पीटकर सीट से हटा दिया। इसके बाद दोनों आरोपी कैब सवार युवती, उसके दोस्त और चालक को बंधक बनाकर चल दिए। कुछ दूर पर ही युवती को पुलिस की एक पीसीआर वैन दिखी। 

कैब जैसे ही पीसीआर के पास पहुंची, युवती चलती कार से दरवाजा खोलकर कूद गई। कैब से कूदने के बाद वह नजदीक खड़ी पीसीआर वैन के पास गई और पुलिस कर्मियों को पूरी बात बताई। 

पीसीआर कर्मियों ने तुरंत कैब का पीछा शुरू कर दिया। पुलिस कर्मियों ने कैब को रोककर दोनों आरोपी युवकों को पकड़ लिया। साथ ही, कैब में बंधक बने डॉक्टर के बेटे व ड्राइवर किशन को मुक्ता करा लिया। 

कॉल गर्ल समझकर दी वारदात अंजाम
थाना सेक्टर-39 प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शाही ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों की पहचान गेझा गांव निवासी सोनू और धीरज के रूप में हुई है। धीरज मूलरूप से टुंडला का रहने वाला है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने एक कॉल गर्ल बुलाई थी।

वह भी वैगनआर कैब में दलाल के साथ आई थी। रुपयों को लेकर उनका दलाल से विवाद हो गया। इसके बाद दलाल, कॉल गर्ल को उसी कार में बैठाकर वापस ले जाने लगा। 

इस पर युवकों ने उनका पीछा शुरू कर दिया। रास्ते में उनकी कार कहीं मुड़ गई और आरोपियों को ठीक वैसी ही कैब में जा रहे युवक-युवती दिख गए। आरोपियों ने युवक-युवती को दलाल और कॉल गर्ल समझ रोक लिया और उन्हें जबरन बंधक बनाकर ले जाने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed