फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two years later will brighten Lohia housing

दो साल बाद रोशन होंगे लोहिया आवास

Sun, 20 Jul 2014 01:10 AM IST
निशा ठाकुर/अमर उजाला, गाजियाबाद
निशा ठाकुर/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 20 Jul 2014 01:10 AM IST
विज्ञापन
Two years later will brighten Lohia housing

दो वर्ष बाद लोहिया आवास को रोशन करने की सुध शासन ने ली है। वित्तीय वर्ष 2012-2013 और 2013-2014 में बने हुए लोहिया आवास में अब तक बिजली की व्यवस्था नहीं की गई थी। अब दो वर्ष बाद शासन ने ऐसे मकानों और लाभार्थियों की सूची मंगाई है जहां बल्ब और पंखे लगाए जाने हैं।

विज्ञापन


प्रत्येक लोहिया आवास के बजट में तीस हजार में बल्ब और पंखे की व्यवस्था का प्रावधान किया गया था। पिछले दो वर्षों से मकानों में यह व्यवस्था नहीं हो सकी थी। इसके लिए प्रत्येक लाभार्थी को तीस-तीस हजार का अलग से बजट तय हुआ था।
विज्ञापन


शासन स्तर से अब राजस्थान की किसी फर्म को यह कांट्रेक्ट दिया गया है। परियोजना निदेशक मुरारी लाल बताते हैं कि राजस्थान की यह फर्म ही प्रदेश भर के लोहिया आवास में बल्ब और पंखे लगाने का काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसीलिए गाजियाबाद जनपद से लोहिया आवास लाभार्थी के नाम और पता समेत सूची शासन स्तर से मंगाई गई है। मुरारी लाल ने बताया कि पिछले दो वित्तीय वर्ष में जनपद में कुल 57 लोहिया आवास आवंटित हुए और बनाए गए हैं। अब जल्द ही लाभार्थियों को बेहतर विद्युत व्यवस्था का लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed