फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two women arrested for blackmailing hotel management worker

होटल मैनेजमेंट कर्मी को ब्लैकमेल कर दो लाख लेती दो युवतियां गिरफ्तार 

Fri, 24 May 2019 10:13 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: राजेश सैनी Updated Fri, 24 May 2019 10:13 PM IST
सार

-दुष्कर्म का झूठा मामला दर्ज कराने की धमकी देकर बना रही थी दबाव 

विज्ञापन
Two women arrested for blackmailing hotel management worker
Bribe

विस्तार

डीएलएफ फेज-3 थाना पुलिस ने होटल मैनेजमेंट के कर्मचारी पर दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज कराने की दबाव बनाकर दो लाख की उगाही करती दो युवतियों को दबोचा है। पुलिस ने दोनों युवतियों के खिलाफ मामला दर्ज कर शुक्रवार को अदालत में पेश कर भोंडसी जेल भेज दिया। डीएलएफ फेज-3 थाना प्रभारी निरीक्षक रामकुमार ने बताया कि आरोपी युवतियों से उगाही की रकम बरामद कर ली है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, डीएलएफ फेज-3 यू ब्लॉक में पीड़ित युवक अपने दो दोस्तों के साथ रहता है। वह एक निजी कंपनी में होटल मैनजमेंट कर्मी है। दो-तीन सप्ताह पहले एस्कॉर्ट सर्विस के जरिए एक कॉल गर्ल को कमरे पर बुलाया था। कुछ दिन पहले कॉल गर्ल ने फोन करके युवक से छह हजार रुपये मांगे। युवक ने मना कर दिया तो 19 मई देर रात को शराब के नशे कॉल गर्ल अचानक उनके कमरे पर आ धमकी। युवती उनके कमरे पर सो गई और कहा कि मुझे रेस्ट करने दो अगले दिन शाम तक युवकों ने किसी तरह कॉल गर्ल को वहां से भेजा। 
विज्ञापन


युवक के मुताबिक 20 मई को उसके मोबाइल किसी ने कॉल करके कहा कि वह दिल्ली तिलक नगर थाना से बोल रहा है। युवती ने तुम्हारे खिलाफ दुष्कर्म करने की शिकायत दर्ज कराई है। युवकों ने जब कहा कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया तो युवती ने उनके खिलाफ डीएलएफ फेज-3 थाना में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करा दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती ने पीड़ित को कॉल करके कहा कि तुम मुझे पांच लाख रुपये दे दो नहीं तो मैं मजिस्ट्रेट के सामने तुम लोगों के खिलाफ झूठे बयान दर्ज करा दूंगी। युवकों ने इसकी सूचना डीएलएफ फेज-3 थाना प्रभारी को दी। इसके बाद आखिरकार इनके बीच दो लाख में डील फाइनल हो गई। पुलिस ने नोट नंबर को दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। 

बृहस्पतिवार देर रात को साई बाबा मंदिर के पास युवकों रुपये देने के लिए युवती को बुलाया तो वह अपनी बुआ की लड़की को साथ लेकर आई। जैसे ही युवतियां रुपये लेकर निकली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को फिरौती की रकम के साथ दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक युवतियों की पहचान तिलक नगर निवासी वर्षा राजपूत व संतोष बिलावल के रूप में हुई है। दोनों कॉलगर्ल का काम करती है।  


पुलिस टीम ने आरोपी युवतियों से उगाही की रकम बरामद कर दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को दोनों युवतियों को जिला अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।-कुमार हरिओम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed