फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two up cops who tried to save accused of lady molestation and burning in meerut send to police line

यूपीः युवती को जिंदा जलाने वाले आरोपियों को बचाना 2 सिपाहियों को पड़ा महंगा, दांव पर नौकरी

Thu, 30 Aug 2018 11:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 30 Aug 2018 11:29 AM IST
विज्ञापन
two up cops who tried to save accused of lady molestation and burning in meerut send to police line
child rape

मेरठ के सरधना में दबंगों द्वारा किशोरी को जिंदा जला देने का जो मामला पूरे प्रदेश में गूंज रहा है, उसमें गाजियाबाद के दो सिपाहियों ने चंद रुपयों के लिए खाकी का दामन भी दागदार कर दिया।

विज्ञापन


लिंक रोड थाने में तैनात दो कांस्टेबलों ने सरधना कांड के मुख्य आरोपी रोहित सैनी और उसके परिचितों से लाखों की डीलिंग कर फर्जी तरीके से शराब बरामद दिखाकर आबकारी अधिनियम की कार्रवाई कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


जांच के बाद एसएसपी ने दोनों सिपाहियों को निलंबित कर उनकी बर्खास्तगी की कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने लिंक रोड थाने के एसएचओ और एक चौकी इंचार्ज को भी लाइनहाजिर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरधना में घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर उसे जला देने के मामले में रोहित सैनी के खिलाफ बलवा, उसके पिता गजराज समेत कई लोगों पर हत्या का प्रयास, पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज है।

ऐसे रची पुलिसवालों ने साजिश

two up cops who tried to save accused of lady molestation and burning in meerut send to police line

गिरफ्तारी से बचने के लिए रोहित सैनी ने अपने खुर्जा निवासी फूफा चमन सैनी और उसके परिचित मुखिया नाम के व्यक्ति की मदद से लिंक रोड थाने में तैनात दो कांस्टेबल जयगोविंद और रामगोपाल से मिलीभगत की।

20 अगस्त की देर रात रोहित सैनी को फर्जीवाड़ा कर 40 पव्वे शराब के साथ गिरफ्तार दर्शा दिया गया और आबकारी अधिनियम में जेल भेज दिया गया। मेरठ पुलिस की शिकायत पर 22 अगस्त को मामला सामने आया, तो एसएसपी वैभव कृष्ण ने दोनों सिपाहियों जयगोविंद और रामगोपाल को लाइन हाजिर कर दिया था।

जांच सीओ साहिबाबाद राकेश कुमार मिश्रा को दी थी। सीओ की जांच में आरोप सही पाए गए। इसके बाद एसएसपी ने दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ लिंक रोड थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसके अलावा लापरवाही पाए जाने पर एसएचओ जेपी चौबे और महाराजपुर चौकी प्रभारी अजय वर्मा को लाइन हाजिर कर दिया।

दरोगा ने दर्ज कराया केस

two up cops who tried to save accused of lady molestation and burning in meerut send to police line
फाइल फोटो

एसएसपी के आदेश पर लिंक रोड थाने में तैनात दरोगा किशन सिंह ने लिंक रोड थाने में सिपाही रामगोपाल, जय गोविंद और रोहित के फूफा चमन सैनी के खिलाफ झूठे सबूत के आधार पर किसी को सजा से बचाने, झूठा रिकॉर्ड तैयार करने, कानून के विपरीत काम करने के साथ भ्रष्टाचार अधिनियम एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मेरठ पुलिस को फोन से हुई मामले की जानकारी
पुलिस सूत्रों की मानें तो फरार चल रहे रोहित सैनी के मोबाइल को पुलिस ट्रेस कर रही थी। घटना के बाद से लगातार आरोपी अपना नंबर बदल रहा था। वह नंबर बदलकर गाजियाबाद और लिंक रोड थाना क्षेत्र के सिपाहियों के संपर्क में था। इसी के चलते आरोपी और लिंक रोड पुलिस की मिलीभगत की जानकारी हुई।

जांच में आरोपी रोहित सैनी की लिंक रोड थाने में तैनात सिपाहियों से साठगांठ पाई गई है। दोनों को निलंबित कर दिया है। उनकी बर्खास्तगी के लिए कार्रवाई की जा रही है। काम में लापरवाही और अभियुक्त से पूछताछ कर सही मामला न जानने के आरोप में एसएचओ लिंक रोड और चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर किया गया है।- वैभव कृष्ण, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed