{"_id":"597b6f104f1c1b75398b45bb","slug":"two-teenage-girls-brought-for-prostitution","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेश्यावृति के लिए अपहरण कर असम से दिल्ली से लाई गईं थीं दो नाबालिग, जानिए पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेश्यावृति के लिए अपहरण कर असम से दिल्ली से लाई गईं थीं दो नाबालिग, जानिए पूरा मामला
ब्यूरो/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 28 Jul 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने वेश्यावृति के लिए दिल्ली लाई गईं दो किशोरियों को मुक्त कराया है। दोनों का असम से अपहरण किया गया था। पुलिस ने किशोरियों को देह व्यापार में धकेलने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पहले भी दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका है। दिल्ली पुलिस ने असम पुलिस को सूचना दे दी है।
दिल्ली पुलिस के डीसीपी व प्रवक्ता मधुर वर्मा के अनुसार, शाखा में तैनात इंस्पेक्टर अरुण चौहान को सूचना मिली थी कि असम से अपहरण कर दिल्ली लाई गईं दो किशोरियां मुजाहिद उर्फ सूर्या के कब्जे में हैं। वह इन किशोरियों को बेचने की फिराक में है। आरोपी वैगन आर कार का प्रयोग कर रहा है।
पुलिस ने आईटी पार्क, शास्त्री पार्क में घेराबंदी कर मुजाहिद को गिरफ्तार कर लिया। कार से दोनों किशोरियां मुक्त करा ली गईं। इन किशोरियों का होजल (असम) से अपहरण किया गया था। री-सेटलमेंट कॉलोनी, सेक्टर-26 रोहिणी निवासी मुजाहिद ने बताया कि वह मूलरूप से केरल का रहने वाला है। बचपन में ही इसके पिता की मौत हो गई थी। चाचा उसे दिल्ली लेकर आया था। यहां वह मीट शॉप पर काम करने लगा, तभी वह गलत संगत में पड़ गया और गैर-कानूनी काम करने लगा।
विज्ञापन
चार वर्ष पहले वह मानव तस्करी के धंधे में उतर गया था और वेश्यावृति में लड़कियों को धकेलने लगा। वर्ष 2014 में ये दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार हुआ था। दो वर्ष जेल में रहा था। जेल से बाहर आने के बाद फिर देह व्यापार में लड़कियों को धकेलने के धंधे में लग गया था।