कब्जा हो तो ऐसा: न सड़क बंद हुई, न आने-जाने में किसी को समस्या; रोड के ऊपर बना डाला दो मंजिला मकान
नीचे से गुजर रही सड़क के ऊपर स्लैब डालकर दो मंजिला मकान बनाया गया है। हालांकि, इससे सड़क बंद नहीं है। न ही आने-जाने में कोई समस्या है। टनल की तरह स्पेस छोड़ दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के पुन्हाना उपमंडल के पैमाखेड़ा गांव में सड़क के ऊपर बनाया गया मकान क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। गांव की सड़क के एक हिस्से के ऊपर दो दीवारों पर बने घर को लेकर क्षेत्र निवासी सवाल उठा रहे हैं। उनका आरोप है कि यह अवैध कब्जा है। वहीं, मकान मालिक का कहना है कि सड़क का वह हिस्सा उसकी निजी संपत्ति है। सोशल मीडिया पर भी मकान को लेकर तरह-तरह की चर्चाओं से ठंड में माहौल गर्म है।
'ये तो अवैध कब्जा है'
बता दें की पैमाखेड़ा गांव में मस्जिद के पास बना घर इन दिनों खूब चर्चा में है। सोशल मीडिया पर इस घर की तस्वीर व वीडियो वायरल हो रही है और दावा किया जा रहा है कि इसे सड़क के बीच अवैध कब्जा कर बनाया गया है।
न सड़क बंद हुई, न आने-जाने में समस्या
दरअसल, नीचे से गुजर रही सड़क के ऊपर स्लैब डालकर दो मंजिला मकान बनाया गया है। हालांकि, इससे सड़क बंद नहीं है। न ही आने-जाने में कोई समस्या है। टनल की तरह स्पेस छोड़ दिया गया है। लेकिन, क्षेत्र निवासियों का आरोप है कि यह अवैध कब्जा है। फिलहाल घर के मालिक और मस्जिद के कर्मचारी ने अवैध कब्जे के आरोपों को नकारते हुए कहा कि ये मकान और रोड का हिस्सा उनकी अपनी जमीन पर बना हुआ है।
ये मेरी निजी जमीन
सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल होने के बाद मकान मालिक का कहना है कि निर्माण करते समय कोई एतराज दर्ज कराता या शिकायत कर सकता था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। क्योंकि, सबको पता है कि ये उनकी निजी जमीन है। उन्होंने बताया कि ये अवैध निर्माण नहीं है और मस्जिद के साथ उनका खेत है और उसी का घर है।