{"_id":"5d6aedda8ebc3e01586ee73d","slug":"two-sisters-caught-miscreant-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांबाज बहनों ने पीछा कर दबोचा बदमाश, गला दबाकर लूटा था मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांबाज बहनों ने पीछा कर दबोचा बदमाश, गला दबाकर लूटा था मोबाइल
Sun, 01 Sep 2019 03:29 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 01 Sep 2019 03:29 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
उत्तर-पूवी दिल्ली के वेलकम इलाके में शुक्रवार को दो जांबाज बहनों ने मोबाइल लूटकर भागे बदमाश शाहनवाज (19) को पीछा करके दबोच लिया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, नवीन शाहदरा में रहने वाली अंतिमा गुप्ता डीयू के दयाल सिंह कॉलेज से ग्रेजुएशन कर रही हैं। शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे वे अपनी बहन शिवानी गुप्ता के साथ वेलकम मेट्रो स्टेशन जा रही थीं। पीछे से आए बदमाश शाहनवाज ने अचानक अंतिमा का गला दबाकर उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया। वह भागने लगा तो अंतिमा और शिवानी ने पीछा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
करीब 300-400 मीटर भागने के बाद बदमाश वेलकम झील की रेलिंग फांदकर भागने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान, अंतिमा ने शाहनवाज की टांग पकड़कर उसे गिरा दिया। बाद में दोनों बहनें उस पर टूट पड़ीं। उसे नीचे गिराकर पुलिस को सूचना दी गई। बाद में आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। अंतिमा की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर शाहनवाज को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन