{"_id":"627b4b51af156c227a0e558a","slug":"two-sisters-beaten-up-for-resisting-molestation-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: छेड़छाड़ का विरोध करने पर हैवानियत, बीच सड़क दो बहनों को सरेआम पीटा, तमाशबीन बनी रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: छेड़छाड़ का विरोध करने पर हैवानियत, बीच सड़क दो बहनों को सरेआम पीटा, तमाशबीन बनी रही भीड़
Wed, 11 May 2022 11:06 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 11 May 2022 11:06 AM IST
सार
दिल्ली के खजूरी खास में छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी ने बीच सड़क पर दो बहनों की जमकर पिटाई की। इस दौरान दोनों बहन मदद की गुहार लगाती रहीं, लेकिन भीड़ तमाशबीन बनी रही। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में मंगलवार सुबह एक युवक ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर दो बहनों पर हमला कर दिया। आरोपी ने दोनों बहनों को बुरी तरह पीटा। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पीड़िता मदद की गुहार लगाती रही, लेकिन कोई मदद को आगे नहीं आया।
23 वर्षीय एमबीए छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट, छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच कर रही है। पीड़िता ने कुलदीप उर्फ बॉक्सर के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस के मुताबिक पीड़िता परिवार के साथ खजूरी खास इलाके में रहती है। वह दिल्ली के एक संस्थान से एमबीए कर रही है। सुबह उसकी बहन का विज्ञान का पेपर था। पीड़िता उसे लेकर परीक्षा केंद्र जा रही थी। रास्ते में एक युवक मिला और पीड़िता के साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर बदसलूकी पर उतर आया और मारपीट शुरू कर दी। छोटी बहन बचाने आई तो आरोपी ने उसे भी नहीं छोड़ा। इस दौरान लोगों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
पीड़िता मदद की गुहार लगाती रही, लेकिन सब तमाशबीन बने रहे। आरोपी युवती की पिटाई कर वहां से चला गया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस को पीड़िता ने बताया कि पिछले चार-पांच दिन से युवक उसका पीछा कर परेशान कर रहा था।