फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two shooters with a bounty on their heads, involved in the murder of a gym trainer in Hansi, killed in a Bahadurgarh encounter.

Delhi NCR News: हांसी में जिम ट्रेनर की हत्या में शामिल दो इनामी शूटर बहादुरगढ़ मुठभेड़ में ढेर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
कपिल हत्याकांड और गुरु रंधावा के जिम पर फायरिंग में थे शामिल, दोनों पर घोषित था एक-एक लाख रुपये का इनाम
विज्ञापन

पूछताछ में खुली गैंग की परतें, लॉरेंस बिश्नोई समर्थित गैंगस्टर हैरी बॉक्सर और अनिल पंडित समेत पूरे सिंडिकेट पर मकोका के तहत शिकंजा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस टीम और हरियाणा पुलिस की बहादुरगढ़ एसटीएफ की टीम ने शनिवार रात हांसी के जिम ट्रेनर कपिल हत्याकांड के दो मुख्य आरोपी शूटर प्रवेश और हिमांशु मुठभेड़ में मार गिराया। दोनों हिसार के रहने वाले थे। इन पर हरियाणा पुलिस ने एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की गोली लगने से दिल्ली पुलिस का सिपाही अंकित घायल हो गया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में बहादुरगढ़ पहुंचे थे।
स्पेशल सेल के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पीएस कुशवाह ने बताया कि 11 जून को हिसार के हांसी में जिम ट्रेनर कपिल की हत्या और उसी दिन दिल्ली के पश्चिम विहार स्थित पंजाबी गायक गुरु रंधावा के जिम ‘24 ऑवर फिटनेस’ पर गोलीबारी की गई थी। दोनों घटनाओं की जिम्मेदारी विदेश में बैठे लॉरेंस बिश्नोई समर्थित गैंगस्टर हैरी बॉक्सर और अनिल पंडित के गिरोह ने ली थी। हांसी हत्याकांड की जांच में प्रवेश और हिमांशु की संलिप्तता सामने आने के बाद हरियाणा पुलिस ने दोनों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। वहीं, दिल्ली पुलिस की विभिन्न टीमें गुरु रंधावा के जिम पर फायरिंग करने वाले आरोपियों की तलाश में जुटी थीं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शनिवार को सूचना मिली कि प्रवेश और हिमांशु बहादुरगढ़ क्षेत्र में आने वाले हैं। इसके बाद स्पेशल सेल और हरियाणा एसटीएफ ने संयुक्त अभियान चलाकर दोनों को घेर लिया। पुलिस ने उन्हें आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों शूटर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की गोली कई पुलिसकर्मियों की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी, जबकि सिपाही अंकित के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार शूटरों से मिला था फरार आरोपियों का सुराग
स्पेशल सेल ने 25 जून को पश्चिम विहार ईस्ट के नाला रोड पर मुठभेड़ के बाद जिम पर गोलीबारी करने वाले दो अन्य शूटर हकीकत उर्फ साहिल और सागर को गिरफ्तार किया था। दोनों हरियाणा के सोनीपत जिले के रावरा गांव के रहने वाले हैं। मुठभेड़ में साहिल की दाहिनी कोहनी और सागर के बाएं घुटने में गोली लगी थी। इलाज के बाद दो जुलाई को दोनों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में खुलासा हुआ कि हांसी हत्याकांड और जिम पर गोलीबारी की दोनों वारदात को कुल छह शूटरों ने अंजाम दिया था। इनमें से दो आरोपियों को पहले ही दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा गिरफ्तार कर चुकी है। साहिल और सागर से मिली जानकारी के आधार पर ही प्रवेश और हिमांशु की लोकेशन का पता चला, जिसके बाद संयुक्त अभियान चलाकर दोनों को ढेर कर दिया गया।

मकोका के तहत गैंग के पूरे नेटवर्क पर कार्रवाई
दिल्ली पुलिस ने इस मामले में फरार गैंगस्टर हरिराम जाट उर्फ हैरी बॉक्सर, अनिल पंडित और उनके अन्य सहयोगियों के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि कार्रवाई का उद्देश्य केवल शूटरों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे आपराधिक सिंडिकेट के आर्थिक और लॉजिस्टिक नेटवर्क को ध्वस्त करना है। जांच एजेंसियां गैंग के फंडिंग नेटवर्क, सहयोगियों और सुरक्षित ठिकानों की भी पड़ताल कर रही हैं। साथ ही विदेश में छिपे फरार आरोपियों को प्रत्यर्पित या निर्वासित कराने के लिए सभी उपलब्ध कानूनी विकल्पों पर काम किया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि इस कार्रवाई से संगठित अपराध के नेटवर्क पर प्रभावी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed