फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two school girls of same school done top in Haryana Board results 2019

हरियाणा बोर्ड: एक ही स्कूल की दो छात्राओं ने प्रदेश में किया टॉप, किसी को खबर तक नहीं

Wed, 15 May 2019 08:07 PM IST
vivek shukla मूर्ति दलाल, अमर उजाला, फरीदाबाद
मूर्ति दलाल, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: vivek shukla Updated Wed, 15 May 2019 08:07 PM IST
विज्ञापन
Two school girls of same school done top in Haryana Board results 2019
Haryana Board

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की बारहवीं कक्षा परीक्षा परिणाम जारी होने के साथ ही बुधवार को  मोहना खुर्द के एसडी मेमोरियल स्कूल संचालक और स्टाफ की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। दरअसल इस स्कूल की दो बेटियों ने कला संकाय में प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल करके न केवल स्कूल का बल्कि फरीदाबाद जिले का नाम भी रोशन किया है। दोनों छात्राओं की आदत और पसंद में काफी समानताएं भी हैं।

विज्ञापन


स्कूल की शिवानी वत्स ने जहां कला संकाय में 494 अंक प्राप्त करके प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है, वहीं मानसी ने 492 अंक लेकर प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। खास बात यह है कि दोनों टॉपर शिवानी और मानसी के साथ ही स्कूल प्रबंधक टेकपाल शर्मा को भी इस बात की जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन


तीनों के पास अमर उजाला संवाददाता का फोन सबसे पहले पहुंचा तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। स्कूल प्रबंधक ने बताया कि उनके स्कूल के सभी अध्यापकों की मेहनत का ही यह नतीजा है कि यहां लगातार शिक्षा के स्तर में सुधार हो रहा है। बीते साल भी उनके स्कूल से कक्षा-10 की छात्रा रेनू ने 483 अंक हासिल करके टॉप किया था। इसी प्रकार 2017 में भी उनके यहां कक्षा-12 के विज्ञान विषय में प्रदेश की टॉपर सूची में ज्योति व सागर ने अपना नाम दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कला संकाय में प्रदेश में पहला और दूसरा स्थान रखने वाली दोनों ही छात्राओं शिवानी और मानसी की आदत और पसंद में काफी समानताएं भी हैं। दोनों छात्राएं जहां सेल्फ स्टडी पर भरोसा रखती हैं, वहीं अब दोनों सिविल सेवा परीक्षा पास करना चाहती हैं।


दोनों ही छात्राओं का प्रिय विषय राजनीति शास्त्र है। इसके अलावा दोनों ने प्रत्येक विषय को पढ़ाई के लिए एक-एक घंटा दिया और सिर्फ सुबह के समय पढ़ाई की। सोशल मीडिया को भी दोनों ने मनोरंजन के साथ ज्ञान के तौर पर प्रतिदिन सिर्फ 30 मिनट प्रयोग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed