{"_id":"5c227c8abdec2256ba1d7fcd","slug":"two-policemen-suspended-after-threatened-with-armed-bandits","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियारबंद बदमाशों के धमकाने से भागे दो पुलिसकर्मी निलंबित, घटना के दौरान की थी ये गलती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथियारबंद बदमाशों के धमकाने से भागे दो पुलिसकर्मी निलंबित, घटना के दौरान की थी ये गलती
Wed, 26 Dec 2018 12:22 AM IST
vivek shukla
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 26 Dec 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
delhi police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके सैनिक फार्म में एक मकान में बदमाशों के घुसने की सूचना पर वहां पहुंचे एक हवलदार व सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। दरअसल मौके पर पहुंचे दोनों पुलिसकर्मियों को बदमाशों ने हथियार दिखाकर वहां से भगा दिया था। जांच में पता चला कि दोनों पुलिसकर्मी वहां बिना हथियार के पहुंच गए थे। इसके साथ ही संवेदनशील मामला हवलदार को सौंपने वाले ड्यूटी अफसर बने एक एएसआई को भी निलंबित किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, घटना पिछले शनिवार रात की है। कुछ बदमाश सैनिक फार्म के एक मकान में घुस गए थे। बदमाशों के घुसने की जानकारी पीड़ित परिवार ने पुलिस को दी। पीसीआर से सूचना मिलने के बाद नेबसराय थाने में तैनात हवलदार इंद्रपाल मक्खन सिपाही इंद्रपाल को लेकर मौके पर पहुंच गया। दोनों पुलिसकर्मी सादी वर्दी में थे। पुलिसकर्मियों ने घर में घुसने की कोशिश की, लेकिन दरवाजे पर मौजूद एक बदमाश ने उन्हें पिस्टल दिखाकर गोली मारने की धमकी दी।
पुलिसकर्मी बदमाशों को बाद में आने की बात कहकर चले गए। दोनों पुलिसकर्मी थाने पहुंचे और अन्य पुलिसकर्मियों को लेकर दोबारा मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बदमाश लूटपाट कर वहां से फरार हो गए। रविवार को पीड़ित ने सीसीटीवी कैमरे में कैद पुलिसकर्मियों की हरकत को देखा और फुटेज को पुलिस आयुक्त को भेज दिया। पुलिस आयुक्त ने तत्काल दक्षिण दिल्ली के पुलिस उपायुक्त को दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
जांच में थाने में मौजूद ड्यूटी अफसर सिंबू की भी लापरवाही पाई गई। उसने घटना की संवेदनशीलता को ठीक से नहीं परखा और उचित पुलिस अधिकारी को इसकी जानकारी नहीं दी। इसकी वजह से उसे भी निलंबित कर दिया गया।