फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two policemen of UP Police arrested in case of assault retired Colonel in Noida

नोएडा: सेवानिवृत्त कर्नल से मारपीट मामले में उप्र पुलिस के दो सिपाही गिरफ्तार

Sun, 19 Aug 2018 03:04 PM IST
भाषा, नोएडा
भाषा, नोएडा Updated Sun, 19 Aug 2018 03:04 PM IST
विज्ञापन
Two policemen of UP Police arrested in case of assault retired Colonel in Noida
पुलिस ने कर्नल वीरेंद्र सिंह चौहान को किया था गिरफ्तार

अवकाशप्राप्त कर्नल वीरेंद्र सिंह चौहान के साथ 14 अगस्त को कथित मारपीट करने के मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस के सिपाही राहुल नागर और जितेंद्र अवस्थी को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में पांच आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


एसएसपी (गौतम बुद्ध नगर) डॉ. अजय पाल शर्मा ने बताया कि 14 अगस्त को सेक्टर 29 में रहने वाले रिटायर्ड कर्नल वीरेंद्र सिंह चौहान (75 वर्ष) के खिलाफ उनकी पड़ोसी महिला ऊषा चंद्रा ने मारपीट, छेड़छाड़ तथा हरिजन उत्पीड़न कानून के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने कर्नल वीरेंद्र चौहान और उनके साथियों को गिरफ्तार कर लिया था। 
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि 17 अगस्त को कर्नल चौहान ने जेल से जिलाधिकारी को एक पत्र लिखा। पत्र में उन्होंने बताया कि महिला जनपद, मुजफ्फरनगर में तैनात अपर जिलाधिकारी हरीश चंद्रा की पत्नी है और उनके प्रभाव में ही कर्नल के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि पूर्व सैनिकों ने भी जिलाधिकारी से मिलकर एक सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराया, जिसमें हरिश चंद्रा अपने साथियों के संग मिलकर कर्नल से कथित तौर पर मारपीट करते नजर आ रहे हैं। 

Two policemen of UP Police arrested in case of assault retired Colonel in Noida
रिटायर्ड आर्मी अफसर की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन करते पूर्व सैनिक - फोटो : राजन राय

एसएसपी ने बताया कि डीएम के आदेश के बाद कल इस मामले में हरीश चंद्रा, ऊषा चंद्रा, अनुराग चन्द्रा, उनके गनर राहुल नागर, रोहित गुजराल, प्रशांत नागर, जितेंद्र अवस्थी के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने जितेंद्र अवस्थी और राहुल नागर को गिरफ्तार कर लिया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

कर्नल चौहान का कहना है कि उनके पड़ोस में रहने वाले हरीश चंद्रा अपने घर पर अवैध निर्माण करा रहे थे जिसकी शिकायत उन्होंने नोएडा प्राधिकरण में की थी। कर्नल चौहान का आरोप है कि हरीश चंद्रा पूर्व में नोएडा प्राधिकरण में तैनात रह चुके हैं इसलिए उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की गई। शिकायत के बाद हरीश चंद्रा खासे नाराज भी हो गए। 

कर्नल चौहान का आरोप है कि चंद्रा ने घटना वाले दिन सुनियोजित तरीके से उन पर हमला किया, तथा दलित और प्रशासनिक अफसर होने का फायदा उठाते हुए उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करा दिया। 

गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी बी एन सिंह ने एसडीएम सदर को जांच सौंपी है। एकतरफा कारवाई करने के आरोप में पुलिस उपाधीक्षक (नगर प्रथम) अनित कुमार और तत्कालीन थाना प्रभारी मनीष सक्सेना का तबादला कर दिया गया है। सेक्टर 29 के चौकी प्रभारी को कल निलंबित कर दिया गया।

कर्नल चौहान को पुलिस ने चोरी के मामले में पकड़े गए एक चोर के साथ हथकड़ी लगाकर 14 अगस्त को अदालत में पेश किया था। कल बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों तथा शहर के लोगों ने कर्नल को हथकड़ी लगाकर अदालत में पेश करने तथा उन्हें फर्जी मुकदमे में फंसाने के विरोध में नोएडा में पैदल मार्च निकाला। उनकी मांग है कि पुलिस के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें बर्खास्त किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed