फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two police officers arrived at the Polls open in front of DM

दो थानों में पहुंचे डीएम के सामने खुली अफसरों की पोल

Sun, 06 Jul 2014 12:15 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 06 Jul 2014 12:15 AM IST
विज्ञापन
Two police officers arrived at the Polls open in front of DM

शासन के निर्देश पर थानों में चल रहे समाधान दिवस की पोल उस समय खुल गई, जब डीएम विमल कुमार शर्मा ने कविनगर थाने का औचक निरीक्षण किया। यहां इंस्पेक्टर कविनगर बैठकर ही लोगों की शिकायतें सुन रहे थे।

विज्ञापन


समाधान दिवस के लिए नामित किए गए अन्य विभागों से कोई भी अधिकारी वहां नहीं पहुंचा था। डीएम ने सभी अनुपस्थित अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।

शनिवार सुबह 10.20 बजे ही डीएम विमल कुमार अचानक ही कविनगर थाने जा पहुंचे। वहां अकेले इंस्पेक्टर कविनगर अरुण कुमार सिंह ही पीड़ितों की सुनवाई कर रहे थे। पुलिस विभाग के अलावा अन्य किसी भी विभाग का कोई अधिकारी-कर्मचारी समाधान दिवस में मौजूद नहीं था।
विज्ञापन


कविनगर थाने में डीएम करीब आधे घंटे तक रहे। अन्य विभाग से किसी भी नामित अधिकारी के समाधान दिवस में न पहुंचने पर उन्होंने नाराजगी भी जताई। डीएम ने बताया कि सभी को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम के जाने के बाद एडीएम सिटी रक्षपाल सिंह ने भी समाधान दिवस का औचक निरीक्षण किया। दोपहर करीब डेढ़ बजे डीएम सिहानी गेट थाने पहुंचे।

वहां एडीएम भू-अर्जन घनश्याम सिंह, सीओ सेकेंड रणविजय सिंह और सिहानी गेट इंस्पेक्टर अशोक शिशौदिया के अलावा अन्य अधिकारी भी उपस्थित मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed