{"_id":"5f04f6c98ebc3e430b256219","slug":"two-persons-have-been-detained-in-faridabad-in-connection-to-the-kanpur-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Vikas Dubey News: विकास दुबे के ओयो होटल में छिपे होने की मिली थी सूचना, पुलिस की घेराबंदी से पहले फरार, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vikas Dubey News: विकास दुबे के ओयो होटल में छिपे होने की मिली थी सूचना, पुलिस की घेराबंदी से पहले फरार, दो गिरफ्तार
Wed, 08 Jul 2020 10:47 AM IST
अवधेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: अवधेश कुमार
Updated Wed, 08 Jul 2020 10:47 AM IST
विज्ञापन
कानपुर एनकाउंटर मामले में फरीदाबाद से दो गिरफ्तार
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश कानपुर मुझभेड़ के मामले में पुलिस ने फरीदाबाद से दो लोगों को हिरासत में लिया है। बता दें कि इस घटना में आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे।
मालूम हो कि कानपुर के बिकरू गांव में यूपी पुलिस के डीएसपी समेत आठ कमिर्यों की हत्या करने वाला ढाई लाख रुपये का इनामी बदमाश विकास दुबे मंगलवार को पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। राष्ट्रीय राजमार्ग बड़खल चौक स्थित श्रीसासाराम ओयो गेस्ट हाउस में विकास और उसके गुर्गों के छिपे होने की सूचना मिली थी। क्राइम ब्रांच की टीम ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली, जिसमें विकास दुबे जैसे दिखने वाले एक शख्स की फुटेज भी पुलिस ने कब्जे में ली है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक यूपी एसटीएफ ने विकास की तलाश में गुरुग्राम और उसके साथ लगने राजस्थान के इलाकों में भी छापे मारे और नाकेबंदी करवाई। मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण कोई भी पुलिस अधिकारी इस बारे में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। क्राइम ब्रांच की टीम ने मंगलवार शाम श्रीसासाराम ओयो गेस्ट हाउस की घेराबंदी की। लेकिन सूत्रों के मुताबिक पुलिस के पहुंचने से पहले ही विकास दुबे गुर्गों समेत फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वहां गोली चलने की आवाज भी लोगों ने सुनी। पुलिस ने इस पूरे मामले में फिलहाल चुप्पी साध रखी है।
फरीदाबाद पुलिस को उत्तर प्रदेश पुलिस से राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ओयो होटल में विकास दुबे के अपने गुर्गों के साथ छिपे होने की सूचना मिली थी। इस पर क्राइम ब्रांच की टीम ने चौक पर बीकानेर स्वीट्स के ऊपर श्रीसासाराम ओयो होटल की घेराबंदी कर ली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 25 से 30 पुलिसकर्मी हथियारों के साथ चौक पर पहुंचे। पुलिस ने छानबीन शुरू की लेकिन विकास दुबे का कोई सुराग नहीं मिला। एक ऑटो चालक ने बताया कि उन्होंने ओयो होटल से गोली चलने की आवाज सुनी थी।
बड़खल मोड़ के पास स्थित ओयो गेस्ट रूम में कुछ बदमाशों के छिपे होने की खबर मिली थी। क्राइम ब्रांच-30 के साथ ही अन्य पुलिसबल के साथ होटल की घेराबंदी की गई और सर्च अभियान चलाया गया। हालांकि वहां कुछ नहीं मिला। जिन संदिग्धों की सूचना मिली थी, वह पहले ही जा चुके थे। फिलहाल होटल के रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। - सूबे सिंह, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
Haryana: Two persons have been detained in Faridabad in connection to the Kanpur (Uttar Pradesh) encounter in which 8 police personnel lost their lives. pic.twitter.com/3Wp1Xoe9RT
— ANI (@ANI) July 7, 2020