फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two people died in road accident in Bulandshahr

Bulandshahr Road Accident: रोडवेज और तीन पहिया वाहन की आमने-सामने हुई टक्कर, दो की मौत और छह घायल

Sun, 26 Nov 2023 09:36 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: श्याम जी. Updated Sun, 26 Nov 2023 09:36 PM IST
सार

बुलंदशहर में रोडवेज और तीन पहिया वाहन की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में तीन पहिया वाहन में सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि छह लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
Two people died in road accident in Bulandshahr
सड़क हादसे में घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिकंदराबाद थाना क्षेत्र में दनकौर रोड पर निजामपुर पुलिया के पास रोडवेज और तीन पहिया वाहन की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में तीन पहिया वाहन में सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि छह लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में दो लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, डिबाई थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी लुकमान, ओल्ड फरीदाबाद निवासी अरमान, गुड्डू, वकील और सन्नो, आपस में रिश्तेदार है। पांच लोग ओल्ड फरीदाबाद निवासी तीन बच्चों जयूर, उमरा, खुशी के साथ तीन पहिया वाहन में सवार होकर दौलतपुर से फरीदाबाद जा रहे थे। सिकंदराबाद थाना क्षेत्र में शाम करीब सात बजे दनकौर रोड पर निजामपुर पुलिया के पास सामने से आ रहे रोडवेज चालक ने ओवरटेक करने के प्रयास में तीन पहिया वाहन में टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


टक्कर इतनी तेज थी की तीन पहिया वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए और चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना के बाद चालक बस को मौके पर छोडक़र फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी सिकंदराबाद में भर्ती कराया। वहीं, बस में सवार यात्रियों को दूसरी बस में बैठाकर रवाना किया। बस सवार किसी भी यात्री को चोट नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएचसी में  चिकित्सकों ने अरमान (20) पुत्र वकील, लुकमान (22) पुत्र ननवा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल गुड्डू, वकील की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अन्य घायलों का सीएचसी सिकंदराबाद में उपचार चल रहा है। हादसे के बाद रोडवेज, तीन पहिया वाहन के रोड पर खड़े  होने से जाम लग गया। पुलिस ने तीन पहिया वाहन, रोडवेज को रास्ते से हटवाकर जाम खुलवाया। निरीक्षक ऋषिपाल सिंह ने बताया कि मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मौके से  रोडवेज बस को कब्जा में ले लिया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed