फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two papaya stolen from a mp house in delhi

सांसद की कोठी से दो पपीते चोरी, पुलिस परेशान

Sun, 04 Oct 2015 02:40 PM IST
Updated Sun, 04 Oct 2015 02:40 PM IST
विज्ञापन
two papaya stolen from a mp house in delhi

अति सुरक्षित कहे जाने वाले नई दिल्ली के तुगलक रोड इलाके में राज्यसभा सदस्य की कोठी से वर्ष 2014 में कटहल चोरी होने का मामला सुलझा भी नहीं है कि तिलक मार्ग इलाके में एक सांसद की कोठी से दो पपीते चोरी होने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


इस वारदात ने पुलिस की नींद उड़ा दी है। भले मामला पेड़ से दो पपीते चुराने का हो मगर मामला सांसद से जुड़ा था, इसलिए तिलक मार्ग थाना पुलिस ने बिना देर किए एफआईआर दर्ज की और आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सांसद आवास स्टाफ का ये भी कहना है कि आरोपी युवक सांसद की कोठी में घुस गया था। हालांकि शनिवार शाम तक आरोपी का कोई सुराग हाथ नहीं लगा था।

नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार भद्रक, उड़ीसा से सांसद अर्जुन चरण सेठी 21, पंडित रविशंकर शुक्ला लेन तिलक मार्ग इलाके में रहते हैं।

नौकर ने खिड़की से लटका देखा चोर

two papaya stolen from a mp house in delhi

सांसद आवास के सर्वेंट क्वाटर में रहने वाले कर्मचारी सुरेश कुमार ने तिलक मार्ग थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि दो सितंबर को वह कोठी में ही था।

तभी साथी विनोद के लड़के ने बताया कि कोठी में 25-26 वर्ष का एक युवक घुस आया है। वह खिड़की पर लटका हुआ था। जब उससे कोठी में घुसने का कारण पूछा तो उसने कहा कि वह पपीता लेने आया है। उसके बैग की तलाशी ली गई तो उसमें दो पपीते व एक पत्थर था।

पपीते उसने कोठी के गार्डन में लगे पेड़ से तोड़ थे। जब युवक से सख्ती से पूछताछ की जाने लगी तो वह मौके से भाग गया। वह पपीता रखे बैग मौके पर ही छोड़ गया। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक मेन गेट से सांसद की कोठी में घुसा था।

सुरेश कुमार का कहना है कि आरोपी युवक सांसद की कोठी में अंदर घुस गया। उस समय सांसद मौजूद नहीं थे, जबकि परिवार के अन्य लोग आवास में थे। अगर युवक को समय से नहीं पकड़ा जाता था तो वह चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दे सकता था।

नहीं सुलझा है कटहल चोरी का मामला

two papaya stolen from a mp house in delhi

तिलक मार्ग थाना पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मामला सांसद के आवास की सुरक्षा से जुड़ा है, इसलिए नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारी इस मामले में कुछ भी कहने से बचते रहे।

हालांकि ये भी कहा जा रहा है कि डेंगू के मौसम के चलते कोई पपीता व उसके पत्ते लेने आया हो। 4, तुगलक रोड में रहने वाले जनता दल (यू) के राज्यसभा सदस्य महेंद्र प्रसाद की कोठी से 20 जून, 2014 को चार कठहल चोरी हो गए थे।

पेड़ से कठहल चोरी होने का मामला मीडिया में कई दिनों तक सुर्खियां बना रहा। मामला सांसद से जुड़ा होने केकारण पुलिस तुरंत हरकत में आ गई थी। मौके पर क्राइम टीम को बुलाया गया था।

मगर अभी तक सांसद के आवास से दो कठहल चुराने वाले आरोपी के बारे में कुछ पता नहीं लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed