Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two new hospitals in Siraspur and Hastsal will open by January, adding 1,815 beds.

Delhi NCR News: जनवरी तक शुरू होंगे सिरसपुर और हस्तसाल के दो नए अस्पताल, बढ़ेंगे 1,815 बेड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, मौजूदा अस्पतालों पर कम होगा मरीजों का दबाव
विज्ञापन

----
40 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर भी शुरू हो जाएंगे अगले महीने

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में अगले साल दो नए सरकारी अस्पताल शुरू होने की उम्मीद है। सिरसपुर और हस्तसाल में निर्माणाधीन इन अस्पतालों में कुल 1,815 बेड की सुविधा होगी। इनके शुरू होने से उत्तर और पश्चिमी दिल्ली के लोगों को बेहतर इलाज मिल सकेगा। साथ ही राजधानी के मौजूदा सरकारी अस्पतालों में मरीजों का दबाव कम करने में भी मदद मिलेगी। इसके अलावा सरकार अगले महीने 40 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर शुरू करने जा रही है। इन केंद्रों के माध्यम से लोगों को घर के नजदीक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी निर्माण कार्य और अन्य तैयारियां निर्धारित समयसीमा में पूरी करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने बताया कि सिरसपुर में 1,164 बेड का अस्पताल बनकर तैयार हो चुका है। फिलहाल यहां चिकित्सा उपकरणों की खरीद की प्रक्रिया चल रही है। सरकार ने जनवरी के अंत तक उपकरण खरीदने का काम पूरा करने का लक्ष्य तय किया है। इसके बाद अस्पताल को मरीजों के लिए शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन

वहीं, हस्तसाल में 651 बेड के अस्पताल का निर्माण अंतिम चरण में है। इसे भी अगले साल चालू करने का लक्ष्य रखा गया है। दोनों अस्पतालों के शुरू होने से आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को इलाज के लिए दूसरे इलाकों में नहीं जाना पड़ेगा। गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए अतिरिक्त बेड उपलब्ध होने से सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की क्षमता भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोग्य मंदिर शुरू होने से सामान्य बीमारियों का घर के पास मिल सकेगा इलाज
दिल्ली सरकार राजधानी में कुल 1,139 आयुष्मान आरोग्य मंदिर विकसित कर रही है। इनमें से 415 केंद्र फिलहाल संचालित हैं। अगले महीने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 102वीं जयंती के अवसर पर 40 और केंद्र शुरू किए जाएंगे। इनका उद्देश्य लोगों को घर के नजदीक सामान्य बीमारियों का उपचार और प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इससे छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए बड़े अस्पतालों की ओपीडी में पहुंचने वाले मरीजों की संख्या घटाने में मदद मिलेगी। अधिक मरीजों की संख्या वाले आरोग्य मंदिरों में दो पालियों में उपचार की व्यवस्था की जाएगी, ताकि ज्यादा लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।
2028 तक तैयार होंगे मादीपुर और ज्वालापुरी अस्पताल
दो अन्य बड़े अस्पताल 2028 तक तैयार हो जाएंगे। मादीपुर और ज्वालापुरी में 691-691 बेड की क्षमता वाले अस्पताल बनाए जा रहे हैं। दोनों परियोजनाओं को वर्ष 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य है। मादीपुर अस्पताल के निर्माण पर 466.50 करोड़ रुपये और ज्वालापुरी अस्पताल पर 484.04 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इनके चालू होने से पश्चिमी दिल्ली के लोगों को आसपास ही बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी।
मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं का भी विस्तार
गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष चिकित्सा सुविधाओं का दायरा भी बढ़ेगा। रोहिणी स्थित बाबा साहेब आंबेडकर अस्पताल में 463 बेड का नया ब्लॉक बनाया जा रहा है। इसका ओपीडी ब्लॉक उद्घाटन के लिए तैयार है। इसके अलावा राव तुलाराम मेमोरियल अस्पताल में 270 बेड और पूर्वी दिल्ली के खिचड़ीपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में 460 बेड का मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य ब्लॉक तैयार किया जा रहा है। इनके शुरू होने से प्रसूति, नवजात शिशु देखभाल और बच्चों के उपचार के लिए अतिरिक्त सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

दो मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी एमबीबीएस की 300 सीटें
राजधानी में डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ाने के लिए द्वारका स्थित इंदिरा गांधी अस्पताल और गुरु गोबिंद सिंह सरकारी अस्पताल में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की योजना है। दोनों संस्थानों में 150-150 एमबीबीएस सीटें होंगी। इसके अलावा बाबा साहेब आंबेडकर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस सीटों की संख्या 125 से बढ़ाकर 200 करने और मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज में सीटें 50 से बढ़ाकर 70 करने की प्रक्रिया चल रही है। वहीं, एलएनजेपी अस्पताल और मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज परिसर के एकीकृत विकास की योजना पर भी काम किया जा रहा है। यमुनापार में जीटीबी अस्पताल, राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट और इहबास को साझा संस्थागत ढांचे के तहत विकसित करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed