{"_id":"6834485e2d4703713004dc04","slug":"two-new-corona-cases-reported-in-gurugram-cyber-city-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Covid-19: गुरुग्राम साइबर सिटी में कोरोना के दो नए मामले आए सामने, एक बंगलूरू तो दूसरी महिला जॉर्जिया लौटी घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Covid-19: गुरुग्राम साइबर सिटी में कोरोना के दो नए मामले आए सामने, एक बंगलूरू तो दूसरी महिला जॉर्जिया लौटी घर
Mon, 26 May 2025 04:24 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 26 May 2025 04:24 PM IST
सार
गुरुग्राम साइबर सिटी में कोरोना के दो नए मामले सामने आए हैं। दोनों पूरी तरह वैक्सीनेटेड हैं और चिकित्सीय निगरानी में होम आइसोलेशन में हैं। इसके साथ ही गुरुग्राम में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर छह हो गई है।
विज्ञापन
कोरोना के दो नए मरीज मिले।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुग्राम साइबर सिटी में कोरोना के दो नए मामले सामने आए हैं। सुशांत लोक फेज-1 की 51 वर्षीय महिला में पुष्टी हुई है, जो हाल ही में जॉर्जिया से लौटी थी। वहीं, साउथ सिटी की 30 वर्षीय महिला में कोरोना की पुष्टि हुई है, जो बंगलूरू से आई थी। दोनों पूरी तरह वैक्सीनेटेड हैं और चिकित्सीय निगरानी में होम आइसोलेशन में हैं। इसके साथ ही गुरुग्राम में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर छह हो गई है।'
विज्ञापन
इस नए वेरिएंट के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं- ICMR के महानिदेशक
भारत में कोविड-19 के नए वेरिएंट के सामने आने पर ICMR के महानिदेशक डॉ. राजीव बहल ने कहा, 'लोगों को कोविड-19 के इस नए वेरिएंट के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है। हमें बस सतर्क रहने की जरूरत है। सरकार और सभी एजेंसियाँ इस बात पर नजर रख रही हैं कि क्या हो रहा है... मेरे हिसाब से, बुनियादी सावधानियां बरती जानी चाहिए। हम अभी ज्यादा सावधानियों की बात नहीं कर रहे हैं, लेकिन अगर कोई कैंसर का मरीज है या उसे इम्युनिटी की समस्या है तो हम आम तौर पर उन्हें किसी भी संक्रमण से बचने की सलाह देते हैं। सावधानियां बरतने की जरूरत है।'
विज्ञापन
लोग इन बातों का फिर से रखें ख्याल
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अलका सिंह ने बताया कि दो मरीजों में कोविड-19 की पहचान की गई है। दोनों मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री और संपर्कों की जांच की जा रही है। संपर्क में आए लोगों को ट्रैक करके एहतियातन स्वास्थ्य जांच कराई जाएगी। अभी दोनों संक्रमित खतरे से बाहर हैं। स्वास्थ्य विभाग की चिकित्सीय टीमें दोनों की निगरानी कर रही हैं।
विज्ञापन
संक्रमण की रफ्तार बहुत धीमी है
उन्होंने लोगों से अपील की कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और घबराने की आवश्यकता नहीं है। यदि किसी में बुखार, सर्दी, जुकाम व खांसी जैसे लक्षण दिखाई दें तो चिकित्सक से संपर्क करके जांच कराएं। भीड़भाड़ से बचें, हाथों की सफाई और जरूरत पड़ने पर मास्क पहनें, नाक, आंख और मुंह को बार-बार न छुएं, बुखार या कमजोरी महसूस हो रही है तो यात्रा न करें। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मानें तो एशियाई देशों सहित भारत में भी कोरोना की वापसी हुई है। हालांकि भारत में स्थिति को नियंत्रण में बताया जा रहा है। संक्रमण की रफ्तार बहुत धीमी है जबकि थाईलैंड, सिंगापुर, हांगकांग व चीन में भी पिछले कुछ महीनों में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
कोविड के लक्षण और खतरा
JN.1 वेरिएंट के लक्षण पिछले कोविड वेरिएंट्स जैसे हैं, जिनमें बुखार, खांसी, गले में खराश, थकान और सांस लेने में तकलीफ शामिल हैं। ज्यादातर मामले हल्के हैं, लेकिन बुजुर्गों और कमजोर प्रतिरक्षा वाले लोगों को ज्यादा खतरा है। मुंबई में दो कोविड पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु की खबर है, लेकिन दोनों को गंभीर सह-रुग्णता (कोमॉर्बिडिटीज) थी।