{"_id":"6a8944e3e5310f243c0ce799","slug":"two-miscreants-injured-four-people-in-a-knife-attack-in-delhi-s-nand-nagri-area-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में तंबाकू न देने पर चाकूबाजी: दो बदमाशों ने चार लोगों पर चाकू से किया हमला, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में तंबाकू न देने पर चाकूबाजी: दो बदमाशों ने चार लोगों पर चाकू से किया हमला, अस्पताल में भर्ती
Sat, 22 Aug 2026 12:12 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:12 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के नंद नगरी इलाके में तंबाकू नहीं देने पर दो बदमाशों ने दो भाइयों समेत चार युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। घटना 15 अगस्त की रात की है। हमले में चारों घायल हो गए। उन्हें जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। नंद नगरी थाना पुलिस ने पीड़ितों के बयान पर हत्या के प्रयास की धारा में केस कर आरोपियों की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार सुंदर नगरी निवासी सचिन (19) नंद नगरी स्थित एक वेयरहाउस में पिकर का काम करते हैं। 15 अगस्त की रात करीब 10 बजे वह अपने मौसेरे भाई विशाल (19) के साथ ड्यूटी पर जा रहे थे। कूड़े के खत्ते के पास दो युवकों ने उन्हें रोककर तंबाकू मांगा। तंबाकू नहीं होने की बात कहने पर एक आरोपी ने चाकू निकालकर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
सचिन ने फोन पर अपने भाई अभिषेक (22) को घटना की जानकारी दी और दोनों वहां से लौटने लगे। आरोपियों ने उनका पीछा किया। सर्वोदय विद्यालय के पास सचिन के भाई अभिषेक और चचेरे भाई विनोद (38) भी पहुंच गए।
विज्ञापन
आरोप है कि इसी दौरान बदमाशों ने सचिन और विशाल पर चाकू से हमला कर दिया। सचिन की जांघ और विशाल के पेट में चाकू लगा। बचाव के लिए आए अभिषेक और विनोद पर भी हमला किया गया।