{"_id":"68501816bf58d11f5e02151b","slug":"two-men-arrested-for-extorting-money-from-man-using-fake-dating-app-profile-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंदिनी के नाम पर धोखा: डेटिंग एप के जाल में फंसा शख्स, अश्लील वीडियो कॉल रिकॉर्ड कर किया ब्लैकमेल; दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंदिनी के नाम पर धोखा: डेटिंग एप के जाल में फंसा शख्स, अश्लील वीडियो कॉल रिकॉर्ड कर किया ब्लैकमेल; दो गिरफ्तार
Mon, 16 Jun 2025 06:43 PM IST
श्याम जी.
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 16 Jun 2025 06:43 PM IST
सार
दिल्ली में डेटिंग एप के जरिए धमकी देकर जबरन वसूली करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीड़ित ने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक फर्जी डेटिंग एप प्रोफाइल के जरिए एक व्यक्ति को वीडियो कॉल में फंसाने और कॉल की अश्लील स्क्रीन रिकॉर्डिंग वायरल करने की धमकी देकर उससे जबरन वसूली करने के आरोप में सोमवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि शाहदरा निवासी एक व्यक्ति ने 12 जून को एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें दावा किया गया था कि डेटिंग एप पर एक प्रोफाइल के जरिए उसके साथ धोखाधड़ी की गई है। इसके बाद आरोपी श्याम सिंह (21) और मंगल सिंह (31) को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
व्यक्ति ने आरोप लगाया कि वह एप पर नंदिनी नामक एक महिला के संपर्क में आया। फोन नंबरों का आदान-प्रदान करने के बाद जल्द ही सोशल मीडिया पर उसके साथ चैटिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन