{"_id":"6a0071d7606144f6d10d2326","slug":"two-major-railway-projects-approved-in-delhi-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बड़ी परियोजनाओं को रेलवे की मुहर: मुकरबा चौक पर लगने वाले जाम से मिलेगी राहत, चौड़ा होगा हैदरपुर-बादली ROB","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बड़ी परियोजनाओं को रेलवे की मुहर: मुकरबा चौक पर लगने वाले जाम से मिलेगी राहत, चौड़ा होगा हैदरपुर-बादली ROB
Sun, 10 May 2026 05:24 PM IST
Akash Dubey
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Akash Dubey
Updated Sun, 10 May 2026 05:24 PM IST
सार
रेलवे ने मुकरबा चौक पर ट्रैफिक कम करने को दो परियोजनाएं मंजूर कीं: सड़क ओवर ब्रिज चौड़ा होगा और एलिवेटेड लूप बनेगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया, इससे हजारों लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
विस्तार
मुकरबा चौक और आसपास के क्षेत्रों में ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए दो बड़ी परियोजनाओं को रेलवे ने मंजूरी दे दी है, जिससे रोजाना हजारों लोगों की आवाजाही आसान हो जाएगी। इससे उत्तर-पश्चिम दिल्ली के इस सबसे व्यस्त इलाके में ट्रैफिक जाम से राहत की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जानकारी दी कि रेलवे ने हैदरपुर-बादली स्थित रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) को चौड़ा करने के प्रस्ताव को रेलवे ने मंजूरी दे दी है। ये पुल आउटर रिंग रोड पर स्थित है और मुकरबा चौक के जाम को कम करने में अहम भूमिका निभाएगा। इसके साथ ही शालीमार बाग से संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर तक रेलवे ट्रैक के ऊपर प्रस्तावित एलिवेटेड लूप को भी हरी झंडी मिल गई है। ये लूप बनने के बाद भारी वाहनों और रोजाना आने-जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
डबल इंजन सरकार में सब आसान
मुख्यमंत्री ने बताया कि इन दोनों परियोजनाओं को लेकर दिल्ली सरकार और रेलवे के बीच काफी समय से बातचीत और तकनीकी प्रक्रिया चल रही थी। जरूरी ड्रॉइंग और प्लान पीडब्ल्यूडी की ओर से रेलवे को भेजे गए थे, जिनकी जांच के बाद इन्हें व्यवहारिक मानते हुए मंजूरी दी गई। अब रेलवे ने मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) स्तर पर सैद्धांतिक एनओसी जारी की है। हालांकि, रेलवे ने ये भी स्पष्ट किया है कि निर्माण कार्य सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए किया जाएगा, ताकि रेल संचालन पर कोई असर न पड़े। परियोजनाओं के दौरान तकनीकी निगरानी भी सुनिश्चित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने इन परियोजनाओं की मंजूरी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के बीच बेहतर तालमेल की वजह से ऐसे काम तेजी से आगे बढ़ पा रहे हैं।
विज्ञापन
ट्रैफिक आसान करना सरकार की चुनौती
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार की प्राथमिकता राजधानी में ट्रैफिक को सुचारु, सुरक्षित और बिना रुकावट के बनाना है। उन्होंने बताया कि मुकरबा चौक, आउटर रिंग रोड और संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर ऐसे इलाके हैं, जहां हर दिन भारी संख्या में वाहन गुजरते हैं। इनमें मालवाहक ट्रक भी बड़ी संख्या में शामिल होते हैं, जिससे जाम की स्थिति और खराब हो जाती है। इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद न सिर्फ जाम में कमी आएगी, बल्कि लोगों का यात्रा समय भी घटेगा। साथ ही, सड़क पर चलना ज्यादा सुरक्षित और आसान होगा। इलाके की कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी, जिससे आसपास के क्षेत्रों को सीधा फायदा मिलेगा।
बड़े जाम वाले पॉइंट टैग किए जा रहे
सीएम ने कहा कि दिल्ली में ट्रैफिक के बड़े-बड़े जाम वाले पॉइंट्स की पहचान कर वहां स्थायी समाधान तैयार किए जा रहे हैं। आने वाले समय में ऐसे और प्रोजेक्ट्स पर काम होगा, ताकि लोगों को जाम से राहत मिल सके। सरकार विकसित दिल्ली के लक्ष्य के तहत शहर में बेहतर और आधुनिक परिवहन व्यवस्था तैयार करेगी। इन नई परियोजनाओं से साफ है कि अब फोकस सिर्फ सड़क बनाने पर नहीं, बल्कि ट्रैफिक को स्मार्ट तरीके से संभालने पर भी है।