फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two lawyers arrested who beated Kanhaiya, then released

कन्हैया से मारपीट करने वाले दो वकील गिरफ्तार, फिर रिहा

Wed, 24 Feb 2016 03:15 AM IST
Updated Wed, 24 Feb 2016 03:15 AM IST
विज्ञापन
two lawyers arrested who beated Kanhaiya, then released

पटियाला हाउस कोर्ट में जेएनयू मामले के आरोपी कन्हैया से मारपीट करने के मामले में तिलक मार्ग थाना पुलिस ने दो वकीलों को गिरफ्तार किया। बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।

विज्ञापन


तीसरे आरोपी विक्रम सिंह चौहान मंगलवार को भी पुलिस पूछताछ में शामिल नहीं हुए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कुछ और आरोपी वकीलों की पहचान की गई है। इनको पूछताछ में शामिल होने के लिए नोटिस जारी किया जा सकता है।

विज्ञापन


नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार वकील यशपाल और ओम शर्मा जांच में शामिल होने के लिए मंगलवार को तिलक मार्ग थाने पहुंचे। करीब 6 घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यशपाल को दो मामलों में गिरफ्तार किया गया है

two lawyers arrested who beated Kanhaiya, then released

यशपाल को दो मामलों में गिरफ्तार किया गया है। मालूम हो कि पटियाला कोर्ट में हंगामे को लेकर दो एफआईआर 15 फरवरी को और दो एफआरआई 17 फरवरी को दर्ज की गई थीं।


यशपाल को 15 फरवरी के एक और 17 फरवरी के दो मामलों में गिरफ्तार किया है। वहीं 15 फरवरी को दर्ज हुई एफआईआर में वकील ओम शर्मा को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था।

बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया था। ओम शर्मा मंगलवार को फिर तिलक मार्ग थाने पहुंचे और उन्हें पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

यशपाल छह दिन जेल में भी रह चुका है

two lawyers arrested who beated Kanhaiya, then released

अब उन्हें 17 फरवरी को दर्ज हुई एफआईआर में गिरफ्तार किया गया है। दोनों ही वकीलों को गिरफ्तार होने के बाद जमानती धारा होने के कारण रिहा कर दिया गया।

नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि और आरोपी वकीलों की पहचान हो गई है। इनको बुधवार को नोटिस जारी किया जाएगा। वकील यशपाल के खिलाफ ग्रेटर कैलाश-एक और मंदिर मार्ग थाने में एक-एक एफआईआर पहले से ही दर्ज हैं।

ग्रेटर कैलाश मामले में यशपाल छह दिन जेल में भी रह चुका है और वह कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद जेल से छूटा था। दूसरी ओर वकील विक्रम सिंह चौहान के खिलाफ द्वारका जिला अदालत में केजरीवाल का पूतला फूंकने के मामले में द्वारका साउथ थाने में मामला दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed