फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two lakhs rewardee absconding from custody arrested in Siliguri

हिरासत से फरार दो लाख का इनामी सिलिगुड़ी से गिरफ्तार, दो साल पहले दिया था पुलिस को चकमा

Fri, 10 Jul 2020 05:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 10 Jul 2020 05:55 AM IST
सार

  • दो साल पहले फरार हुआ था नीरज बवानिया और टिल्लू ताजपुर गैंग का शार्प शूटर
  • इलाज के लिए आया था अस्पताल, पुलिसकर्मियों पर मिर्च पाउडर डालकर हुआ था फरार 

विज्ञापन
two lakhs rewardee absconding from custody arrested in Siliguri
शार्प शूटर संदीप उर्फ ढीलू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दो साल पहले लोकनायक अस्पताल से पुलिस हिरासत से फरार बदमाश को पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी से गिरफ्तार किया है। मकोका मामले में वांछित बदमाश पर दो लाख रुपये का इनाम था और वह नीरज बवानिया और टिल्लू ताजपुर गैंग का शार्प शूटर है। 

विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त पीएस कुशवाहा ने बताया कि पकड़े गए बदमाश की पहचान झज्जर निवासी संदीप उर्फ ढीलू के रूप में हुई है। स्पेशल सेल के इंस्पेक्टर उमेश बर्थवाल, नीरज कुमार और आदित्य सिंह फरार चल रहे बदमाशों पर निगरानी रख रहे थे। इसी दौरान पुलिस को संदीप के राजस्थान में छिपे होने की जानकारी मिली। 
विज्ञापन


जब स्पेशल सेल की टीम वहां पहुंची तो वह अलवर से फरार हो गया। इसी 5 जुलाई को संदीप के सिलिगुड़ी में होने की जानकारी मिली। स्पेशल सेल की टीम ने वहां दबिश देकर उसे बाजार में घूमते हुए दबोच लिया। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि संदीप पर 22 हत्या, डकैती, लूट, उगाही और पुलिसकर्मियों पर हमला करने का मामला दर्ज है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने उसे वर्ष 2013 में गिरफ्तार किया था। 2018 में दांत का चेक अप करवाने के लिए वह लोकनायक अस्पताल आया था। जहां से वह सिपाही पर मिर्च का पाउडर डालकर फरार हो गया। संदीप ने वर्ष 2018 में रोहिणी कोर्ट के बाहर विरोधी गैंग के बदमाश की हत्या कर दी थी। स्पेशल सेल ने उसके खिलाफ मकोका का मामला दर्ज किया था।  
 

खौफ बनाने के लिए हथियारों के साथ एफबी पर डाला था वीडियो और फोटो

दक्षिण-पश्चिमी जिले के वाहन चोरी निरोधक दस्ते (एएटीएस) ने सुनील उर्फ टिल्लू ताजपुरिया गिरोह के शार्प शूटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने वर्ष 2019 में रोहिणी स्थित अस्पताल में विरोधी गोगी गिरोह के सदस्य को मारने की कोशिश की थी। आरोपी ने अवैध हथियारों के साथ फेसबुक पर वीडियो व फोटो डाल रखी थी, ताकि उसका खौफ बना रहे। पुलिस ने इसके पास से कट्टा व चार कारतूस बरामद किए हैं।

दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी देवेंद्र आर्या के अनुसार जिले की एएटीएस में तैनात सिपाही आकाश को सूचना मिली थी कि टिल्लू ताजपुरिया गिरोह का शार्प शूटर प्रसनजीत आतंक फैलाने व रंगदारी वसूलने के लिए सागरपुर इलाके में आएगा। सूचना के बाद एएटीएस प्रभारी राजेश मलिक की देखरेख में एसआई महेश कुमार, एएसआई देवेंद्र व एएसआई रमेश की टीम बनाई गई। 

टीम ने सागरपुर नाले के पास घेराबंदी कर प्रसनजीत उर्फ चिकना(24) को गिरफ्तार कर लिया। प्रसनजीत ने अपराध की दुनिया में उस समय कदम रखा था जब इसने अन्य साथियों के साथ 23 अक्तूबर, 2016 को सागरपुर इलाके में जागरण के दौरान एक युवक को चाकू से गोद दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed