फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two laborers died in accident during sewer line maintenance

नोएडा: सीवर लाइन डालने के दौरान डूबने से दो मजदूरों की मौत

Fri, 03 May 2019 07:52 PM IST
राजेश सैनी अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा Published by: राजेश सैनी Updated Fri, 03 May 2019 07:52 PM IST
विज्ञापन
Two laborers died in accident during sewer line maintenance
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : sabrangindia.in

नोएडा के सलारपुर में बृहस्पतिवार रात करीब दस बजे सीवर लाइन डालने के दौरान पाइप में नाले का पानी भरने से दो मजदूरों की डूबने से मौत हो गई। गाजियाबाद से एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई। करीब छह घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद एनडीआरएफ ने शवों को बाहर निकाला। मामले में लापरवाही बरतने पर नोएडा प्राधिकरण ने जूनियर इंजीनियर को बर्खास्त कर दिया है। जबकि ठेकेदार के खिलाफ कोतवाली सेक्टर-39 में मामला दर्ज कराकर ब्लैक लिस्ट कर दिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, डीएससी रोड पर सलारपुर में होटल माया इन के पास नोएडा प्राधिकरण सड़क के नीचे सीवर लाइन डलवा रहा है। इसके लिए दनकौर निवासी हरिओम सिंह को ठेका मिला था। हरिओम ने इसका काम दिल्ली के अख्तर को दिया था। बृहस्पतिवार रात पाइप डालने का काम चल रहा था। इसके लिए मजदूर खुदाई व साफ सफाई का काम कर रहे थे। निर्माणाधीन सीवर लाइन के ऊपर नाला है।
विज्ञापन


पाइप डालते समय अचानक नाले का बेस टूट गया और पानी भर गया। इससे काम कर रहे मजदूर दिल्ली निवासी अमित व बदायूं निवासी सलमान पाइप में कैद हो गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस व अग्निशमन विभाग की टीम पहुंची, लेकिन पानी काफी अधिक होने से शवों का पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद गाजियाबाद से एनडीआरफ की टीम आई और शवों को बाहर निकाला। घटना के बाद प्राधिकरण ने इसके जिम्मेदार अधिकारी जूनियर इंजीनियर पवन कुमार को बर्खास्त कर दिया है। वह संविदा पर कार्यरत था। वहीं, ठेकेदार हरिओम सिंह के खिलाफ कोतवाली सेक्टर-39 में मुकदमा दर्ज कराया है। 

छह घंटे तक चला एनडीआरएफ का रेस्क्यू
करीब सवा दो बजे गाजियाबाद से एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। रात करीब 2:15 बजे एनडीआरएफ के गोताखोरों की टीम इंस्पेक्टर जितेंद्र यादव के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और मजदूरों की तलाश शुरू की। पूरी रात टीम को कोई सफलता नहीं मिली, लेकिन लगातार कोशिश के बाद शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे पहला और पौने आठ बजे दूसरा शव मिला।

दिन रात चल रहे काम में बरती लापरवाही
सलारपुर गांव में प्राधिकरण द्वारा सीवर लाइन डाले जाने का दिन-रात काम चल रहा था, लेकिन वहां हर कदम पर लापरवाही बरती जा रही थी। सुरक्षा मानकों का ध्यान नहीं रखा जा रहा था। सीवर लाइन डालने के लिए करीब 12 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया था। रात करीब 10 बजे नाले का बेस टूट गया। इसके बाद अफरातफरी मच गई और कुछ देर के लिए पता नहीं चला कि कोई मजदूर भी फंसा है। जब पता चला तो एनडीआरएफ को बुलाया गया।

रात भर डटे रहे पुलिसकर्मी
हादसे के बाद सलारपुर में रात भर पुलिस के अधिकारी मौके पर डटे रहे। स्थानीय पुलिस व पीआरवी से लेकर जिला प्रशासन और अग्निशमन विभाग की टीम भी मौजूद थी।

सीवर लाइन डालते समय हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई। मामले में प्राधिकरण की तरफ से जो भी शिकायत मिलती है उसके मुताबिक मुकदमा दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।- सुधा सिंह एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed