फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two laborers died due to poisonous gas in 40 feet deep pit in Noida

40 फीट गहरे गड्ढे में जहरीली गैस से दो मजदूरों की मौत

Fri, 31 May 2019 07:24 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: राजेश सैनी Updated Fri, 31 May 2019 07:24 AM IST
सार

-सेक्टर-99 में मोबाइल टावर के लिए खोदा जा रहा था गड्ढा, एक को बचाया, बिना सुरक्षा उपकरण के उतरे थे 
-दो सुपरवाइजरों पर गैर इरादतन हत्या का केस, सिटी मजिस्ट्रेट ने उपश्रमायुक्त को सौंपी जांच

विज्ञापन
Two laborers died due to poisonous gas in 40 feet deep pit in Noida
इसी गड्ढे में उतरे थे मजदूर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा के सेक्टर-99 स्थित ग्रीन बेल्ट में मोबाइल टावर के लिए खोदे गए 40 फीट गड्ढे में उतरने से दो मजदूरों की मौत हो गई। जबकि एक की जान बच गई। सेक्टर-39 कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान बिहार के खगड़िया निवासी गौतम साहनी (22) और लखीमपुर खीरी के बसखेड़ा निवासी अजयपाल (19) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


परिजनों की तहरीर पर दो सुपरवाइजरों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और लापरवाही का केस दर्ज किया गया है। वहीं, सिटी मजिस्ट्रेट ने उप श्रमायुक्त को जांच सौंप दी है। पुलिस ने बताया कि पीएस कंस्ट्रक्शन कंपनी नोएडा में एयरटेल कंपनी के टावर लगवा रही है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सेक्टर-99 स्थित सुप्रीम टावर के पास ग्रीन बेल्ट में टावर का बेसमेंट बनाने के लिए गड्डा खोदा जा रहा था। जो कि लगभग 40 फीट तक खोदा जा चुका था। गौतम और अजयपाल तीन साथियों के साथ गड्ढे से मिट्टी बाहर निकाल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम करीब 4 बजे गौतम और अजयपाल को सुपरवाइजर राजस्थान, अलवर स्थित गांव रैनी निवासी दुलीचंद और दिल्ली के जेजे कॉलोनी माधीपुर निवासी अशोक कुमार ने बिना सुरक्षा उपकरणों के गड्ढे में उतार दिया।


इस दौरान दोनों ऊपर नहीं आ सके और बेहोश हो गए। मजदूरों के शोर मचाने पर आननफानन में गौतम का चचेरा भाई नक्षत्रपाल रस्सी बांधकर नीचे उतरा लेकिन कुछ ही दूर जाने पर वह भी बेहोश हो गया। इस पर बाहर खड़े मजदूरों ने उसे बाहर निकाला। तुरंत उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसे होश आ गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed