{"_id":"5e4bda8c8ebc3ef25766eb84","slug":"two-kenya-people-found-died-in-pg-in-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: पीजी के बाथरूम में मृत मिले केन्याई युवक और युवती, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: पीजी के बाथरूम में मृत मिले केन्याई युवक और युवती, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 18 Feb 2020 06:10 PM IST
Abhishek Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: Abhishek Singh
Updated Tue, 18 Feb 2020 06:10 PM IST
विज्ञापन
पीजी में मिले शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुशांत लोक फेज-1 सी ब्लॉक स्थित पीजी में बाथरूम के अंदर सोमवार शाम संदिग्ध हालात में केन्याई युवक-युवती के शव मिले। युवक का शव गीजर से बंधे फंदे से लटका था, वहीं युवती का शव निर्वस्त्र हालत में फर्श पर पड़ा था। प्रारंभिक जांच में युवती से दुष्कर्म के बाद हत्या और आत्महत्या का मामला लग रहा है। पुलिस ने दूतावास के माध्यम से मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। उनके आने के बाद शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। शव तीन-चार दिन पुराने लग रहे हैं।
विज्ञापन
सहायक पुलिस आयुक्त-1 प्रीतपाल ने बताया कि सुशांत लोक फेज-1 सी ब्लॉक के मकान नंबर-2519 में अधिवक्ता तरुण यादव का पीजी है। पीजी के तीसरी मंजिल स्थित कमरा नंबर-304 में केन्याई युवती बीते एक साल से रहती थी। वह डीएलएफ फेज-5 स्थित नामी स्कूल में शिक्षिका थी।
विज्ञापन
तरुण ने बताया कि सोमवार शाम केन्या मूल की एक युवती उससे मिलने कमरे पर आई थी। उसने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया, लेकिन किसी ने नहीं खोला। इस पर उसने शिक्षिका को फोन लगाया, जो बंद आ रहा है। इस पर वह युवती के साथ शिक्षिका के साथ कमरे पर गया। अंदर टीवी चलने की आवाज आने पर उसे शक हुआ तो दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर घुसे। कमरे के अंदर दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
कुछ ही देर में पुलिस और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंच गई। उनकी मौजूदगी में बाथरूम के दरवाजे की कुंडी तोड़ी तो अंदर युवती का शव निर्वस्त्र हालत में फर्श पर पड़ा था, वहीं युवक का शव फंदे से लटक रहा था। उसकी शिनाख्त डेविड (32) के रूप में हुई। वह अन्य जगह रहता है। सुशांत लोक थाना प्रभारी निरीक्षक जसबीर के मुताबिक पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों के बारे में साफ तौर पर कुछ कहा जा सकेगा।