{"_id":"5c6dbe4bbdec2273783036eb","slug":"two-kashmiri-youths-assaulted-in-moving-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती ट्रेन में पत्थरबाज बताकर दो कश्मीरी युवकों से मारपीट, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती ट्रेन में पत्थरबाज बताकर दो कश्मीरी युवकों से मारपीट, मामला दर्ज
Thu, 21 Feb 2019 02:23 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Thu, 21 Feb 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर से शॉल बेचने के लिए आए दो युवकों के साथ चलती ट्रेन में मारपीट करने का मामला सामने आया है। युवकों का आरोप है कि मंगोलपुरी के पास कुछ लोगों ने उन्हें पत्थरबाज कहकर उनकी पिटाई कर दी। डरे सहमे युवक नांगलोई रेलवे स्टेशन पर उतार गये और अपने विधायक की मदद से कम्यूनिस्ट पार्टी की नेता वृंदा कारत से घटना की शिकायत की।
उसके बाद पीड़ित पुलिस के पास पहुंचे। रेलवे पुलिस उपायुक्त दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि पीड़ित युवकों की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान की जा रही है।
पीड़ित युवकों ने बताया कि वह पिछले दस साल से कश्मीर से शॉल और सूट लाकर दिल्ली व आस पास के इलाके में बेचते हैं। पिछले दिसंबर माह से वह सराय रोहिल्ला इलाके में रूके हैं और अपना व्यवसायिक काम कर रहे हैं। मंगलवार को तीनों कश्मीरी युवक सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन से लोकल ट्रेन पकड़कर सापला हरियाणा के लिए निकले। उनके पास करीब दो लाख का सामान था।
विज्ञापन
युवकों का आरोप है कि ट्रेन में सवार कुछ लोग खुद को सुरक्षा बल का कर्मी बताकर उनके साथ बेल्ट से पिटाई की। मारपीट के दौरान आरोपी कह रहे थे कि कश्मीर में तुमलोग हमारे सुरक्षा बलों की हत्या करते हो और फिर उनपर पत्थर बरसाते हो। उसके बाद तुम यहां शॉल बेचने के लिए आ जाते हो।
उसके बाद तीनों कश्मीरी युवक नांगलोई स्टेशन पर उतर गए। उनलोगों ने अपने विधायक के मार्फत से कम्यूनिस्ट नेता वृंदा करात से संपर्क किया। जिन्होंने उन्हें मामला दर्ज करवाने में मदद की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।