फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two Kashmiri youths assaulted in moving train

चलती ट्रेन में पत्थरबाज बताकर दो कश्मीरी युवकों से मारपीट, मामला दर्ज

Thu, 21 Feb 2019 02:23 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Thu, 21 Feb 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
Two Kashmiri youths assaulted in moving train
प्रतीकात्मक तस्वीर
कश्मीर से शॉल बेचने के लिए आए दो युवकों के साथ चलती ट्रेन में मारपीट करने का मामला सामने आया है। युवकों का आरोप है कि मंगोलपुरी के पास कुछ लोगों ने उन्हें पत्थरबाज कहकर उनकी पिटाई कर दी। डरे सहमे युवक नांगलोई रेलवे स्टेशन पर उतार गये और अपने विधायक की मदद से कम्यूनिस्ट पार्टी की नेता वृंदा कारत से घटना की शिकायत की।
विज्ञापन


उसके बाद पीड़ित पुलिस के पास पहुंचे। रेलवे पुलिस उपायुक्त दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि पीड़ित युवकों की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान की जा रही है।   
विज्ञापन


पीड़ित युवकों ने बताया कि वह पिछले दस साल से कश्मीर से शॉल और सूट लाकर दिल्ली व आस पास के इलाके में बेचते हैं। पिछले दिसंबर माह से वह सराय रोहिल्ला इलाके में रूके हैं और अपना व्यवसायिक काम कर रहे हैं। मंगलवार को तीनों कश्मीरी युवक सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन से लोकल ट्रेन पकड़कर सापला हरियाणा के लिए निकले। उनके पास करीब दो लाख का सामान था।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवकों का आरोप है कि ट्रेन में सवार कुछ लोग खुद को सुरक्षा बल का कर्मी बताकर उनके साथ बेल्ट से पिटाई की। मारपीट के दौरान आरोपी कह रहे थे कि कश्मीर में तुमलोग हमारे सुरक्षा बलों की हत्या करते हो और फिर उनपर पत्थर बरसाते हो। उसके बाद तुम यहां शॉल बेचने के लिए आ जाते हो।


उसके बाद तीनों कश्मीरी युवक नांगलोई स्टेशन पर उतर गए। उनलोगों ने अपने विधायक के मार्फत से कम्यूनिस्ट नेता वृंदा करात से संपर्क किया। जिन्होंने उन्हें मामला दर्ज करवाने में मदद की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed