फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two Kanwariyas died after their bike slipped on Delhi Meerut Expressway

Noida: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हिट एंड रन में दो कांवड़ियों की मौत, दोनों कांवड़ लेकर लौट रहे थे

Sat, 03 Aug 2024 06:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 03 Aug 2024 06:40 AM IST
सार

शुक्रवार दोपहर को एक्सप्रेसवे पर कोतवाली सेक्टर-58 क्षेत्र में हादसे के वक्त दोनों हरिद्वार से जल लेकर दिल्ली जा रहे थे।

विज्ञापन
Two Kanwariyas died after their bike slipped on Delhi Meerut Expressway
कांवड़ यात्रा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हिट एंड रन मामले में दो कांवड़ियों की मौत हो गई। शुक्रवार दोपहर को एक्सप्रेसवे पर कोतवाली सेक्टर-58 क्षेत्र में हादसे के वक्त दोनों हरिद्वार से जल लेकर दिल्ली जा रहे थे। दोनों की पहचान दिल्ली के दिलशाद कॉलोनी निवासी शुभम पांडेय (22) और राहुल दुबे (24) के रूप में हुई। हादसे में उनकी बाइक भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शिवरात्रि व कांवड़ यात्रा के दौरान कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस की टीम सेक्टर-62 गोल चक्कर के पास शुक्रवार दोपहर को गश्त कर रही थी। तभी टेंपो चालक ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर कांवड़ लेकर लौट रहे दो बाइक सवार के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल ले गई। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


इसके लिए पुलिस की टीम घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजन शुक्रवार दोपहर बाद नोएडा के जिला अस्पताल आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शुभम और राहुल के साथ अन्य कांवड़िये भी थे। सभी जत्थे में शामिल थे। बताया जाता है कि शुभम व राहुल तेज रफ्तार के कारण जत्थे से आगे हो गए। इसी दौरान यह हादसा हो गया। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर हादसे के बाद नोएडा पुलिस के साथ गाजियाबाद पुलिस भी पहुंची थी। हालांकि घटनास्थल नोएडा का होने के कारण गाजियाबाद पुलिस वापस चली गई। वहीं शुक्रवार देर रात शुभम पांडेय के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 


हेलमेट पहनते तो बच सकती थी जान
घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त बाइक सड़क पर पलटी हुई थी। दोनों घायल भी वहीं पड़े थे। मौके पर हेलमेट नहीं मिला। आशंका जताई जा रही है कि दोनों में से किसी ने हेलमेट नहीं पहना था। पिकअप की टक्कर से यह हादसा हुआ। दोनों के सिर में गंभीर चोट आई। अगर दोनों हेलमेट पहने होते तो जान बच सकती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed