फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two Iraqi girls get healthy after heart operation at Sir Gangaram Hospital in Delhi

इराक की दो बच्चियों को संजीवनी, सर गंगाराम अस्पताल में दिल के ऑपरेशन के बाद हुईं स्वस्थ

Mon, 12 Aug 2019 06:34 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Mon, 12 Aug 2019 06:34 AM IST
विज्ञापन
Two Iraqi girls get healthy after heart operation at Sir Gangaram Hospital in Delhi
इराक की दो मासूम बच्चियों को सर गंगाराम अस्पताल में मिली संजीवनी - फोटो : अमर उजाला

दिल के गंभीर रोगों से पीड़ित इराक की दो मासूम बच्चियों को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में संजीवनी मिली है। यहां इनके दिल का ऑपरेशन हुआ। ईद से एक दिन पहले बच्चियों को नया जीवन मिलने से उनके परिजन भी काफी खुश हैं।

विज्ञापन


डॉक्टरों के अनुसार, इराक के कुर्दिस्तान की राजधानी एरबिल के युद्धग्रस्त क्षेत्र में काम करने वाले दो गैर सरकारी संगठनों ने अस्पताल में संपर्क किया था। इराक स्थित ब्रिंग होप ह्यूमैनिटेरियन फाउंडेशन और नई दिल्ली स्थित दीया इंडिया फाउंडेशन गंभीर बीमार दो बच्चियों को भारत लेकर आए। ये बच्चियां एरबिल में एक विस्थापित शिविर में रह रही थीं। दो साल की आजाद खलील और सात वर्षीय नवीन यासीन को गंभीर हृदय रोग था। इराक में चिकित्सा सुविधाओं की कमी के कारण इनका जीवन संकट में था।
विज्ञापन


अस्पताल में चिकित्सीय जांच में पता चला कि आजाद खलील गंभीर रूप से विकृत हृदय की स्थिति में थी। उसका आधा हृदय जन्मजात गायब था। इसके कारण यह बच्ची बार-बार नीली पड़ रही थी और इसकी सांस फूल रही थी। नवीन यासीन के हृदय की नसों में ब्लॉकेज थे। अस्पताल के वरिष्ठ डॉ. राजा जोशी की टीम ने बच्ची का ऑपरेशन किया और हार्ट के पंप को फेफड़ों से जोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. जोशी ने बताया कि दुबई की एक संस्था होप ऑफ हार्ट युद्घग्रस्त क्षेत्रों के बच्चों को चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए योजना चलाती है। उसी की मदद से इन बच्चों को दिल्ली आने के लिए सरकार से विशेष अनुमति दी गई थी। ऑपरेशन के बाद दोनों बच्चियां स्वस्थ हैं। जल्द ही वे स्वदेश जा सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed