फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two including owner died due to suffocation in pickle factory tank

अचार फैक्टरी के टैंक में दम घुटने से मालिक समेत दो की मौत

Thu, 26 Mar 2020 03:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 26 Mar 2020 03:55 AM IST
विज्ञापन
Two including owner died due to suffocation in pickle factory tank
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

बाहरी-उत्तरी जिले के खेड़ा खुर्द गांव में अचार फैक्टरी के टैंक में दम घुटने से मालिक राहुल समेत दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त सचिन (28) और राहुल (39) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


दरअसल फैक्टरी में अचार गलाने के लिए दो बड़े-बड़े टैंक हैं। सोमवार रात को दोनों टैंक में अचार को देखने के लिए उतरे थे लेकिन किसी जहरीली गैस की चपेट में आकर दोनों अचेत हो गए। 
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को टैंक से निकालकर बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नरेला इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। क्राइम टीम ने मौके से सैंपल उठाकर जांच के लिए एफएसएल भेजे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक राहुल अपने परिवार के साथ लॉर्ड बुद्धा अपार्टमेंट, इंद्र एंक्लेव, न्यू रोहतक रोड पर रहता था। इसके परिवार में पिता राजकुमार, मां, पत्नी, बच्चे व अन्य सदस्य हैं। राहुल ने ए-43 ओम शांति वाली गली खेड़ा खुर्द गांव में अचार की फैक्टरी लगाई हुई थी। 

खेड़ा खुर्द गांव निवासी सचिन इसके पास ही अचार की फैक्टरी में काम करता था। सचिन के अलावा तीन-चार अन्य लोग भी इसके पास काम करते थे। राहुल ने अचार गलाने के लिए फैक्टरी में करीब दस फुट गहरे और आठ फुट लंबे दो टैंक बनाए हुए थे। 


फिलहाल इन लोगों ने गाजर का अचार डाला हुआ था। सोमवार रात करीब पौने आठ बजे सचिन के साथ राहुल गाजर का अचार गला या नहीं, यह देखने टैंक में उतरा था। टैंक में उतरते ही दोनों अचेत हो गए। मामले की सूचना बाकी लोगों ने पुलिस को दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed