फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two-hour 'pen-down' strike in government hospitals; emergency services remained operational.

Delhi NCR News: सरकारी अस्पतालों में दो घंटे की पेन डाउन हड़ताल, इमरजेंसी सेवाएं रहीं चालू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ हरियाणा में नर्सिंग ऑफिसर्स की ओर से दो दिन और रहेगी हड़ताल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम।
जिले के सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल समेत अन्य सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर नर्सिंग ऑफिसर्स पेन डाउन हड़ताल की। यह हड़ताल नर्सिंग ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा के आह्वान पर तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल का पहले दिन रहा। इसमें सुबह 10 बजे से लेकर 12 बजे तक रूटीन के कार्य नहीं किए गए। यह हड़ताल हरियाणा सरकार की आधुनिक ऑनलाइन स्थानांतरण नीति को रद्द करने की मांग के लिए किया गया। हड़ताल के दौरान अपनी जिम्मेदारी और मानवता का पूरा ध्यान रखते हुए, सभी विभाग में एक-एक कर्मचारी को छोड़ा गया, जिससे मरीजों को राहत मिल सकें। वहीं आपातकालीन सेवाएं बंद नहीं की गई। नर्सिंग कर्मचारी का कहना है कि हमारे लिए मरीज सबसे पहले हैं- हमारी लड़ाई सरकार से है, ना कि मरीजों से। यह आदर्श ऑनलाइन स्थानांतरण नीति नर्सिंग संवर्ग के ऊपर थोपा जा रहा है, जिसे लागू करने से पहले संगठन से कोई सुझाव नहीं लिया गया। इसलिए नर्सिंग संवर्ग इस स्थानांतरण नीति का खुलकर विरोध करता है। संगठन की तरफ से डीजी कार्यालय में भी कई बार अभ्यावेदन दी गई, लेकिन उसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed