फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two head constable arrested for blame of exporting gold worth fifty lakhs in Delhi

दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगा दाग: IGI पर तैनात दो पुलिसकर्मियों ने एक किलो सोना लूटा, जांच के नाम पर किया खेला

Sun, 25 Dec 2022 07:44 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 25 Dec 2022 07:44 PM IST
सार

50 लाख रुपये का सोना एक्सपोर्ट करने के आरोप में दिल्ली पुलिस के दो हेड कांस्टेबल गिरफ्तार किए गए हैं। इन्होंने जांच के नाम पर कतर और मस्कट से आए मजदूरों से सोना जब्त किया था। 

विज्ञापन
two head constable arrested for blame of exporting gold worth fifty lakhs in Delhi
arrest symbol - फोटो : amar ujala

विस्तार

आईजीआई एयरपोर्ट थाने में तैनात दो पुलिसकमियों ने दिल्ली पुलिस की वर्दी को शर्मसार कर दिया है। आईजीआई एयरपोर्ट थाने में तैनात हवलदार गौरव व सिपाही रोबिन ने दुबई व मस्कट से आए दो व्यक्तियों से एक किलो सोना लूट लिया। लूटपाट करने से पहले पुलिसकर्मियों ने मस्कट से लौटे पीडि़त के साथ मारपीट भी की। दोनों पुलिसकर्मियों ने पीडि़तों को सरकारी जिप्सी में बैठाकर आईजीआई एयरपोर्ट के सामने इस वारदात को अंजाम दिया। 

विज्ञापन


आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने उगाही करने व बंधक बनाने आदि का मामला दर्जकर पुलिसकर्मी गौरव व रोबिन को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को रविवार को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। दोनों ही पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। आईजीआई जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दोनों पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर निलंबित करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन


आईजीआई एयरपोर्ट के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार राजस्थान निवासी सलाउद्दीन(24) नौकरी(मजदूरी) के लिए 28 अप्रैल, 2020 को कतर गया। वहां 18 महीने नौकरी करने के बाद वह वापस भारत आ गया। इसके बाद वह 28 नवंबर, 2022 को मस्कट चला गया। अच्छा काम नहीं मिलने की वजह से वह वापस आ गया। वापस आने से पहले उसे साथ काम करने वाले सिकंदर ने 600 ग्राम सोना दिया और कहा कि दिल्ली में उससे सोने को कोई ले लेगा। वह व्यक्ति बदले में सोना ले जाने के एवज में पैसे भी देगा। वह 20 दिसंबर की सुबह टर्मिनल-3 आईजीआई एयरपोर्ट पहुंच गया। एयरपोर्ट से उसने महिपालपुर के लिए टैक्सी ली। जैसे ही टैक्सी एयरपोर्ट रैम्प से उतरी तभी एक पुलिस जिप्सी टैक्सी के सामने आ गई। इसमें दो पुलिसकर्मी बैठे हुए थे। इन पुलिसकर्मियों ने उसे टैक्सी में बैठा लिया। इसके बाद आईजीआई एयरपोर्ट के थाने के सामने ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद ये पुलिसकर्मी उसे एक प्राइवेट गाड़ी से उसे जंगल में ले गए। दोनों पुलिसकर्मियों ने उसके साथ मारपीट करने के बाद उससे 600 ग्राम सोना लूट लिया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने सलाउद्दीन को 2500 रुपये देकर ओला टैक्सी करा दी। जयपुर पहुंचकर सलाउद्दीन ने इसकी जानकारी सिंकदर को दी। सिकंदर ने उसे राजस्थान निवासी रामस्वरूप का नंबर दिया। रामस्वरूप ने उसे दिल्ली बुलाया। यहां वह शमशेर नामक पुलिसकर्मी से मिले। 


शमशेर ने बताया सोना गौरव व रोबिन ने लूटा है। पुलिसकर्मियों ने सोना देने से मना कर दिया तो रामस्वरूप से आईजीआई एयरपोर्ट थाने में 24 दिसंबर को मामला दर्ज कराया। इसी समय तेलंगाना निवासी दूसरा शिकायतकर्ता शेख खादर बशी भी आईजीआई एयरपोर्ट थाने पहुंचा और उसने शिकायत दी। उसने भी अपनी शिकायत में कहा कि उससे भी 19 व 20 दिसंबर की रात जिप्सी में बैठे दो पुलिसकर्मियों ने उससे 400 ग्राम सोना लूट लिया। वह सोना दुबई से लेकर आया था। दोनों की शिकायतों पर गौरव व रोबिन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed