फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली-एनसीआर में चोटी कटने से दहशत बरकरार, ग्रेटर नोएडा में 3 किशोरियां हुईं शिकार

Fri, 04 Aug 2017 03:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Fri, 04 Aug 2017 03:58 PM IST
विज्ञापन
two girls braid cutting cases in greater noida after delhi and haryana
choti - फोटो : अमर उजाला

दादरी (ग्रेटर नोएडा) के राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, मथुरा, आगरा और गाजियाबाद के बाद ग्रेटर नोएडा में भी तीन किशोरियों की चोटी काटने का मामला सामने आया है। खास बात यह है कि दो घटनाएं एक ही गांव में लगभग हम उम्र किशोरियों के साथ घटित हुई है, लेकिन इनमें एक नौवीं कक्षा की छात्रा है और दूसरी मजदूर परिवार की बेटी है।

two girls braid cutting cases in greater noida after delhi and haryana
choti - फोटो : अमर उजाला

छात्रा के परिजन किसी पर शक आदि जाहिर नहीं कर रहे, लेकिन घटना को लेकर हतप्रभ हैं। मजदूर परिवार ने पड़ोसी महिलाओं पर ही बेटी की चोटी काटने का आरोप मढ़ दिया और इसको लेकर उनमें नोकझोंक भी हुई। शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के अच्छेजा निवासी राजपाल सिंह ने बताया कि रात को उसकी बड़ी बेटी शिखा परिवार के लोगों के साथ बरामदे में सो रही थी और मुख्यद्वार बंद था। सुबह लगभग पांच बजे परिवार के जागने पर पता चला कि शिखा के बाल कटे हुए थे। कटे हुए ये बाल उसके सोने के स्थान से कुछ दूर पड़े थे।

two girls braid cutting cases in greater noida after delhi and haryana
choti - फोटो : अमर उजाला

बिल्ली देखी और जीने में सुनी आहट
शिखा की दादी सोना व अन्य परिजनों ने बताया कि रात लगभग 12 बजे के बाद उन्होंने मुंडेर (दीवार) पर एक बिल्ली को बैठे देखा था। अंधेरा होने के कारण उन्हें बिल्ली का रंग पता नहीं है, उसे दुत्कार कर भगा दिया था। बाद में बच्चों ने आहट होने पर उनसे यह भी कहा कि ऐसा लग रहा है कि जीने में कोई चल रहा है। तब दादी ने यह कह दिया था कि कोई नहीं चल रहा सो जाओ।

विज्ञापन
विज्ञापन
two girls braid cutting cases in greater noida after delhi and haryana
choti - फोटो : अमर उजाला

दूसरी ओर पीड़ित छात्रा शिखा इस घटना के बाद भी बुधवार सुबह स्कूल जाने को तैयार हो गई थी लेकिन उसके घर पर लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। इसके चलते परिजन ने उसे स्कूल नहीं भेजा। शिखा का कहना है कि उसे न तो बाल काटने का पता चला और न ही उसे अब तक कुछ अलग महसूस हो रहा है, वह पूरी तरह स्वस्थ है।
चोटी कटने पर पड़ोसी पर निकाली भड़ास
चोटी काटने की दूसरी घटना अच्छेजा गांव में ही हुई। बरेली निवासी छोटे लाल का परिवार गांव के बाहर की ओर रहता है। परिजनों ने बताया कि छोटे लाल की बेटी सोनी (15) की चोटी शुक्रवार रात को किसी ने काट दी। यह घटना गांव के बाहरी हिस्से में होने के कारण दबी रही लेकिन शिखा के साथ घटना होने पर चर्चाओं में आ गई। इस घटना के बाद सोनी के परिवार के लोग पड़ोसी परिवार की महिलाओं पर चोटी काटने का आरोप लगाने लगे। दोनों पक्षों में इस बात को लेकर जमकर विवाद हुआ और मामला पुलिस तक पहुंच गया। 

विज्ञापन
two girls braid cutting cases in greater noida after delhi and haryana
choti - फोटो : अमर उजाला

चोटी कटने से बहोश हुई युवती 
ग्रेटर नोएडा के बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम चोटी कटने का तीसरा मामला सामने आया। खेड़ा धर्मपुरा गांव में एक 19 वर्षीय युवती की चोटी कटी और वह बेहोश हो गई। रात लगभग 9 बजे घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। खेड़ा धर्मपुरा गांव निवासी दिनेश शर्मा की बेटी शीतल (19) की रात नौ बजे चोटी गई और वह बेहोश हो गई। युवती की चोटी कटने और बेहोश होने की खबर गांव में फैली और लोगों का उसके घर जमावड़ा लग गया। कुछ देर बाद पुलिस भी वहां पहुंच गई। शीतल ने होश आने पर बताया कि उसे एक बिल्ली की परछाई नजर आई थी और वह बेहोश हो गई। इसके बाद उसे नहीं पता चला कि उसके बाल कब और किसने काटे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed