फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two friends murdered on dhaba during dispute in greater noida

डबल मर्डर: ढाबा मालिक ने की दो दोस्तों की हत्या, पहचान छुपाने के लिए ट्रैक्टर से कुचला

Wed, 03 Oct 2018 06:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दादरी/ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दादरी/ग्रेटर नोएडा Updated Wed, 03 Oct 2018 06:03 AM IST
विज्ञापन
Two friends murdered on dhaba during dispute in greater noida
मृतक महेश चंद और बलबीर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

शराब पीते समय हुए विवाद में ढाबे पर डाबरा गांव के दूध कारोबारी व उसके दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी गई। रामपुर गांव में ढाबा संचालक ने साथियों संग मिलकर फावड़े के बैट व अन्य हथियारों से पीट-पीटकर दोनों को मार डाला। आरोपियों ने दोनों पर ट्रैक्टर चढ़ाकर उनकी पहचान छुपाने की कोशिश की और बाइक समेत उनके शव म्यू-3 के पास नहर में फेंक दिए। पुलिस ने दोहरे हत्याकांड में ढाबा संचालक रविंद्र उर्फ कल्लू और फूलचंद को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि तीन अन्य आरोपी फरार हैं। 

विज्ञापन


पुलिस के  मुताबिक, दादरी क्षेत्र के गांव डाबरा निवासी महेश चंद (40) व बलबीर उर्फ बब्बल (44) दोनों दोस्त थे। सोमवार शाम करीब 6 बजे बब्बल बाइक लेकर कहीं जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसे महेश मिल गया। दोनों दोस्त बाइक पर सवार होकर चल दिए। बताया गया है कि डाबरा के पास स्थित ठेके से शराब लेकर पड़ोस के गांव रामपुर स्थित एक ढाबे पर पहुंचे थे। यहां ढाबे के बाहर बने पार्क में बैठकर दोनों शराब पीने लगे। 
विज्ञापन


शराब पीने के दौरान ढाबा संचालक रविंद्र उर्फ कल्लू व उसके साथियों से किसी बात को लेकर तनातनी हो गई। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। आरोप है कि इसी बीच रविंद्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर महेश और बब्बल पर फावड़े के बैट व अन्य हथियारों से पीट-पीटकर दोनों की हत्या कर दी। आरोपियों ने महेश और बब्बल की हत्या के बाद सबूत मिटाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने परी चौक पर लगाया जाम 

आरोपी ने हत्या में प्रयोग किए गए फावड़े के बैट आदि को ढाबे की भट्टी में डाल दिया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर रविंद्र उर्फ कल्लू, उसके भांजे सोनू, फूलचंद, जितेंद्र और रामकिशन एवं अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। ढाबा संचालक रविंद्र उर्फ कल्लू पर पहले से ही लूट-हत्या के केस दर्ज हैं। 

रात भर तलाशते रहे परिजन 
परिजन ने बताया कि बब्बल के तीन बच्चे हैं और तीनों का विवाह हो चुका है। महेश के एक बेटे का विवाह हो चुका है। दोनों के मोबाइल स्विच ऑफ होने के कारण परिजन को अनहोनी की आशंका होने लगी और वह रात भर दोनों को तलाशते रहे। मंगलवार सुबह दोनों के शव नहर में पड़े होने की सूचना पड़ोसी गांव के एक व्यक्ति ने यूपी-100 पर कॉल कर दी। 

पोस्टमार्टम के बाद परिजन व ग्रामीणों ने परी चौक पर शव रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने कहा कि शुरुआत में दादरी पुलिस गलत जानकारी दे रही थी। ग्रामीणों का कहना था कि एक आदमी कैसे दो लोगों की हत्या कर उसका शव नहर में फेंक सकता है। उन्होंने मामले में सभी आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की। एसपी देहात विनीत जायसवाल के आश्वासन पर ग्रामीण शव लेकर गांव लौटे।     

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed