फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two friends died in a road accident in delhi

दिल्लीः सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत, हादसे के समय नहीं लगाया हुआ था हेलमेट

Tue, 24 Sep 2019 10:31 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 24 Sep 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
Two friends died in a road accident in delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में सोमवार देर रात सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। फ्लाईओवर से नीचे उतरते समय तेज रफ्तार इनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के समय दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था, जिसकी वजह से दोनों के सिर में गंभीर चोट लगी। 

विज्ञापन


अस्पताल ले जाने पर दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों की शिनाख्त हनी मोर्या उर्फ धीरज मोर्या (28) और अमन मोर्या (19) के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है। पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। गोकुलपुरी थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मूलरूप से शाहजहांपुर, यूपी के रहने वाले दोनों दोस्त गांधी नगर में गारमेंट के एक गोदाम में सिलाई का काम करते थे। दोनों वहीं रहते थे। हनी के परिवार में पिता सदानंद मोर्या व अन्य सदस्य हैं, जबकि अमन के परिवार में पिता सतीश चंद के अलावा अन्य लोग हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को इनके मालिक बृजमोहन ने दोनों को किसी काम से बाइक से लोनी के बेहटा-हाजीपुर भेजा था। रात करीब 9.45 बजे दोनों वहां से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान लोनी फ्लाईओवर से उतरते समय वजीराबाद रोड पर दोनों की बाइक डिवाइडर से टकरा गई। 


प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि हादसे के समय दोनों की बाइक की रफ्तार काफी तेज थी, दोनों ने हेलमेट भी नहीं लगाया हुआ था। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पीसीआर की गाड़ी ने दोनों को जीटीबी अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed