फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two festival special trains will run from New Delhi to Mata Vaishno Devi

Delhi NCR News: नई दिल्ली से माता वैष्णो देवी के लिए दो फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
9 और 16 अक्तूबर को नई दिल्ली से कटरा के लिए रवाना होगी ट्रेन, वापसी 10 और 17 अक्तूबर को
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच दो फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। ट्रेन में वातानुकूलित और शयनयान श्रेणी के डिब्बे होंगे।

रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 04083 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा फेस्टिवल स्पेशल 9 और 16 अक्तूबर को नई दिल्ली से दोपहर 2 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन 2:53 बजे सोनीपत, 3:42 बजे पानीपत जंक्शन, 4:26 बजे कुरुक्षेत्र जंक्शन, 5:35 बजे अंबाला कैंट, 7:20 बजे ढंडारी कलां, 8:30 बजे जालंधर कैंट और रात 10:30 बजे पठानकोट कैंट पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन रात 11:05 बजे शहीद कैप्टन सुशील कुमार चंडीगढ़ कटड़ा, रात 12:10 बजे जम्मू तवी और रात 1:53 बजे शहीद कैप्टन तुषार महाजन पहुंचेगी। ट्रेन रात 3 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा पहुंचेगी।
विज्ञापन


वापसी में सुबह 10 बजे कटड़ा से चलेगी
ट्रेन संख्या 04084 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल 10 और 17 अक्तूबर को कटड़ा से सुबह 10 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन 10:28 बजे शहीद कैप्टन तुषार महाजन, 11:45 बजे जम्मू तवी, दोपहर 1:05 बजे शहीद कैप्टन सुशील कुमार चंडीगढ़ कटड़ा, 2 बजे पठानकोट कैंट और शाम 4:15 बजे जालंधर कैंट पहुंचेगी। ट्रेन शाम 5:25 बजे ढंडारी कलां, 7:30 बजे अंबाला कैंट, 8:19 बजे कुरुक्षेत्र जंक्शन, 9:20 बजे पानीपत जंक्शन और रात 10:08 बजे सोनीपत पहुंचेगी। इसके बाद रात 11:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। नई दिल्ली से कटड़ा जाने वाली ट्रेन शुक्रवार को और कटड़ा से नई दिल्ली आने वाली ट्रेन शनिवार को चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed