फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two dozen health workers infected in Delhi

दिल्ली में दो दर्जन स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित, आधे तो शामिल भी नहीं थे इलाज करने वाली टीम में

Tue, 07 Apr 2020 06:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 07 Apr 2020 06:14 AM IST
विज्ञापन
Two dozen health workers infected in Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस के चलते अब तक राजधानी में 2 दर्जन स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित हो चुके हैं। गौर करने वाली बात यह है कि इनमें से एक दर्जन से ज्यादा डॉक्टर, नर्स और सफाई कर्मचारी कोविड मरीजों की इलाज टीम में शामिल नहीं थे। ये बाकी लोगों की तरह दूसरों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। 

विज्ञापन


अकेले दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान के 8 कर्मचारी अब तक कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से एक भी कोविड उपचार करने वाली टीम में नहीं था। इसी तरह, एम्स में एक रेजिडेंट डॉक्टर, सरदार बल्लभ भाई पटेल अस्पताल का एक वरिष्ठ डॉक्टर, मोहल्ला क्लीनिक के दो डॉक्टर, सफदरजंग की एक महिला डॉक्टर इलाज टीम का हिस्सा नहीं थीं। इसके बावजूद इनमें कोरोना संक्रमण मिला है। 
विज्ञापन


उधर, महाराजा अग्रसेन अस्पताल में भी अब तक 5 लोगों को कोरोना हो चुका है। इनमें एक डॉक्टर कोरोना मरीज से संपर्क में आने के बाद बीमार पड़ा था। बाकी नर्सें डॉक्टर के संपर्क से संक्रमित हुईं। ठीक इसी तरह चरक पालिका अस्पताल की नर्स, एम्स ट्रॉमा सेंटर में तैनात सफाई कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निजामुद्दीन में 1900 घरों की स्क्रीनिंग
निजामुद्दीन मरकज से जमातियों को बाहर निकालने और अब तक सैकड़ों के संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आसपास के 1900 घरों की स्क्रीनिंग कर ली है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी रिपोर्ट तैयार कर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भेजने की तैयारी कर ली है। करीब 7 हजार लोगों की जांच हुई है। इनमें कुछ लोग खांसी और जुकाम की शिकायत वाले भी हैं। 


विभाग ने फिलहाल इन लोगों को उनके ही घरों में क्वारंटीन कर दिया है। निजामुद्दीन बस्ती में 869, निजाम नगर में 361, दिलदार नगर में 228 घरों सहित आसपास के इलाकों में भी सर्वे किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed