{"_id":"eca61fbeadff5d65ba89456614d2f596","slug":"two-died-on-road-accident-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो युवकों की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में दो युवकों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 05 Nov 2014 08:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव में एमजी रोड पर देररात हुए सड़क हादसे में बाइकसवार दो युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार में आ रही गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी जिसमें युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है जिसमें अभी तक आरोपी कार चालक की तफ्तीश नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक मूलरुप से झारखंड निवासी रवि (22) और बिहार निवासी पंकज (20) चकरपुर में एक घर में पड़ोस में कमरा लेकर किराये पर रहते थे। बीती रात दोनों रवि की बाइक पर किसी काम से बाहर निकले।
विज्ञापन
रात करीब साढ़े बारह बजे दोनों इफको चौक की तरफ से एमजीएफ मॉल से आगे आए। इतने में पीछे से तेज रफ्तार में आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मारी जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक रवि और पंकज दोनों काफी समय से यहां पर किराये पर रहे थे। दोनों यहां पर नौकरी करते थे।
विज्ञापन
हादसे की सूचना के बाद देररात डीएलएफ फेज दो थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बुधवार को दोनों के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। मामले की जांच कर रहे एएसआई राजेश के मुताबिक अज्ञात वाहनचालक की तलाश की जा रही है। दोनों युवकों के शव को परिजनों को सौंप दिया गया।