{"_id":"65a95fd87d26cac9a608d4d6","slug":"two-died-in-pickup-and-auto-collision-on-azampur-dahpa-road-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur: आजमपुर दहपा रोड पर पिकअप और ऑटो की भिडंत में दो की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur: आजमपुर दहपा रोड पर पिकअप और ऑटो की भिडंत में दो की मौत, चार घायल
Thu, 18 Jan 2024 10:59 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, पिलखुवा (हापुड़)
संवाद न्यूज एजेंसी, पिलखुवा (हापुड़)
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 18 Jan 2024 10:59 PM IST
सार
इस सड़क दुर्घटना में ऑटो में सवार मेरठ के थाना किठौर क्षेत्र के गांव बहरोड़ा निवासी फातिमा उर्फ फत्तो (50) और आजमपुर दहपा निवासी नदीम को मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हापुड़ के पिलखुवा के आजमपुर-दहपा रोड पर टाटा पिकअप और ऑटो की जबरदस्त भिडंत हो गई। जिसमें ऑटो सवार एक महिला समेत दो की मौत हो गई, जबकि चालक समेत चार यात्री घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि गुरुवार की रात करीब आठ बजे पिलखुवा से सवारियों से खचाखच भरा एक ऑटो आजमपुर दहपा जा रहा था। रास्ते में निजामपुर ईट उद्योग के पास सामने से आ रही पिकअप से ऑटो की भिड़त हो गई।
विज्ञापन
इस सड़क दुर्घटना में ऑटो में सवार मेरठ के थाना किठौर क्षेत्र के गांव बहरोड़ा निवासी फातिमा उर्फ फत्तो (50) और आजमपुर दहपा निवासी नदीम को मौके पर मौत हो गई, जबकि मृतक फातिमा के परिवार से जुड़े यूनिस, नफीस, इकबाल और ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सीओ ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन