{"_id":"1f3beee18c1e34806fe54e6f511731b1","slug":"two-diamond-rings-maid-ran-away-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हीरे की दो अंगूठियां ले भागी नौकरानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हीरे की दो अंगूठियां ले भागी नौकरानी
अमर उजाला, वसुंधरा
Updated Tue, 11 Nov 2014 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-6 के जीवन अर्पाटमेंट निवासी एक मीडियाकर्मी के घर से उनकी नौकरानी लाखों की ज्वैलरी और कैश लेकर रफूचक्कर हो गई। ऐसे मामले लगातार सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
हालांकि कुछ नागरिक नौकरानियों को शिक्षित करने में लगे हैं। ताकि वे अच्छे बुरे कामों की पहचान कर सकें और अपनी सोच को बदलकर गलत काम छोड़ दें।
नोएडा के मीडिया संस्थान में कार्यरत कृष्ण रंजीत पत्नी मीता एवं बेटी के साथ रहते हैं। पत्नी निजी स्कूल में शिक्षिका हैं। सोमवार सुबह पत्नी बेटी को लेकर स्कूल गई थीं।
विज्ञापन
सुबह करीब साढ़े छह बजे नौकरानी ममता घर में काम करने आई। करीब साढ़े आठ बजे रंजीत नहाने गए थे। 10 मिनट बाद जब वह वापस आए तो कमरे में रखा पर्स गायब था।
उन्होंने नौकरानी ममता को आवाज लगाई, तो कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने बाहर जाकर देखा तो ममता गायब थी। अंदर सेफ से पत्नी की हीरे की दो अंगूठियां और अन्य दस्तावेज गायब थे।
विज्ञापन
उन्होंने तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस के अनुसार शिकायत ले ली गई है। ममता का मोबाइल नंबर बंद है। उसकी तलाश की जा रही है।
कृष्ण रंजीत के अनुसार उनके घर के बाहर लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी गई, तो ममता अपने कपड़ों में लपेटकर सामान लेकर जाती दिख रही है। सीसीटीवी फुटेज सोसायटी से निकलवाकर वह जल्द ही पुलिस को सौंपेंगे।
ममता को सोसायटी का एक गार्ड लेकर आया था। मामले में पीड़ित की भी लापरवाही सामने आई है। पीड़ित ने नौकरानी रखने से पहले उसका पुलिस वेरिफिकेशन नहीं कराया था।