एनआरआई की समस्याओं का निपटारा करेंगे ये दो डेडिकेटेड सेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये बातें मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को शहर के सेक्टर-29 स्थित किंगडम ऑफ ड्रीम्स में प्रवासी हरियाणा दिवस के दूसरे व अंतिम दिन कही।
उनकी शिकायतों से संबंधित प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद पर पुलिस महानिदेशक स्तर का अधिकारी होगा। वह यहां दुनिया भर के 33 देशों के 400 प्रवासी हरियाणावियों को संबोधित कर रहे थे।
ये रहा मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
डेडिकेटेड सेल का यह नंबर 8968420002 होगा। ईमेल आईडी nricellharyana@gmail.com होगी। इस पर किसी भी एनआरआई द्वारा एसएमएस, ईमेल, फैक्स या वाइस कॉल के माध्यम से सरकार से संपर्क किया जा सकता है। प्रत्येक जिले में इस सेल की एक फील्ड यूनिट होगी और हरियाणा पुलिस की बेवसाइट पर इन फील्ड यूनिट के फोन नंबर उपलब्ध करवाए जाएंगे।
हरियाणावासी समय और पूंजी में करें सहयोग
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सीएम विंडों के रूप में एक सुनियोजित शिकायत निवारण प्रणाली कार्यरत हैं। इस विंडों पर आने वाली 91 फीसदी समस्याओं का समाधान किया गया है।
एनआरआई शिकायत निवारण प्रणाली को भी मौजूदा प्रणाली के साथ एकीकृत किया जाएगा। एनआरआई व्यापार संबंधी जानकारी, निवेश हित और किसी भी अन्य सुझाव के लिए इस एनआरआई सेल से संपर्क किया जा सकता है।
उद्योग विभाग के प्रधान सचिव देवेन्द्र सिंह ने बताया कि इस संबंध में कार्तिक दास से संपर्क किया जा सकता है। इनका मोबाइल नंबर 9205192101 है।