फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two days remaining for up election first phase poll campaign, from modi to lalu all in row

यूपी चुनावः मोदी ने बताया उत्तर प्रदेश को 'उत्तम प्रदेश' बनाने का फॉर्मूला

Wed, 08 Feb 2017 02:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 08 Feb 2017 02:40 PM IST
विज्ञापन
two days remaining for up election first phase poll campaign, from modi to lalu all in row

उत्तर प्रदेश के पहले चरण के चुनाव प्रचार के लिए सिर्फ दो दिन बचे हैं ऐसे में सभी पार्टियां अपना पूरा जोर लगा रही हैं। इसी कड़ी में आज पीएम मोदी गाज‌ियाबाद पहुंचे, जहां उन्होंने भीड़ देखकर कहा ‌क‌ि लोगों की भीड़ इतनी ज्यादा है क‌ि मैदान ही छोटा पड़ गया है। इससे पता चलता है क‌ि यूपी के लोग बदलाव चाहते हैं।

विज्ञापन


-मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जो विकास का वनवास है 14 साल से उसे खत्म करके विकास लाने का ये चुनाव है।
-अखिलेश जी आपने पिताजी का क्या किया, चाचाजी का क्या किया, बहुओं भतीजों भाइयों का क्या किया, वो जनता जानती है।
-अखिलेश आया तो सोचा नौजवान ह, पढ़ा लिखा है, कुछ अच्छा करने की कोशिश करेगा पर निराश कर दिया। यूपी का विनाश कर दिया।
-2019 का चुनाव आएगा तो सामने से आकर हिसाब दूंगा।
-सपा ने छेड़खानी करने वाले गुंडों को पाल रखा हैं।
-यूपी आर्म्स एक्ट में 40 हजार शिकायतें दर्ज हैं।
-बहू बेटियां घर से निकलने से डरती हैं। यूपी म
-कल्याण सिंह राजनाथ सिंह ने गुंडों को जेल में डाला था।
-यूपी में युवाओं को नौकरी तक की गारंटी नहीं है।
-एसपी के जात‌‌िवाद ने नौजवानों की नौकरी छीन ली है।
-भाजपा की सरकार बनने पर युवाओं को न्याय ‌म‌िलेगा। नौजवानों के ह‌ित में काम होगा।
-भाजपा सरकार बनने पर भर्ती घोटालों की जांच होगी।
-जब तक यूपी में सरकार नहीं बदलेगी द‌िल्ली में बैठकर भ्रष्टाचार खत्म नहीं क‌िया जा सकता।
-भ्रष्टाचार ने दीमक की तरह देश को बर्बाद कर ‌द‌िया।
-इंटरव्यू बंद हों तो खत्म होगा भ्रष्टाचार। तब बनेगा उत्तर प्रदेश 'उत्तम प्रदेश'
-1.80 करोड़ गरीबों को केंद्र ने गैस कनेक्शन दिया।
-यूपी की सभी अथॉरिटी का सीएजी से ऑडिट कराएंगे।
-मायावती जी के एक बहुत प्रिय अधिकारी थे। सपा को भी उनका समर्थन मिला पर अब वो अपनी काली कमाई के लिए जेल में हैं।
-आज कल मैं भाषण सुन रहा हूं, दस मिनट दिल्ली सरकार को गाली देते हैं पर पांच मिनट जरा अपना हिसाब भी तो दे दो।
-फसल बीमा में 98% भुगतान सरकार कर चुकी है लेकिन यूपी सरकार ने किसानों को केवल 14% भुगतान ही किया।
-सरकार बनने पर पहला काम किसानों के लिए करेंगे।
-स्वार्थी राजनीति के कारण गरीब को 2 टाइम का खाना भी ना मिले उसके बाद भी यूपी सरकार को रत्ती भर तकलीफ नहीं हो रही।
-फसल बीमा के लिए लोग गांव-गांव जाएंगे।
-हमने गरीबों की सूची मांगी थी ताकि पैसे रिलीज किए जा सकें लेकिन ये सूची नहीं दे पाए। केंद्र पैसे देने को तैयार है।
-गरीब व्या‌पारियों के खिलाफ भाजपा सरकार का कोई एजेंडा नहीं है लेकिन बड़े-बड़े बाबुओं ने जो जमा किया उसे निकलवा कर रहूंगा।

प्रधानमंत्री की चुनावी सभा में आरपीएफ करेगी ट्रैक की सुरक्षा

two days remaining for up election first phase poll campaign, from modi to lalu all in row

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा के मद्देनजर आरपीएफ भी मुस्तैद रहेगी। आरपीएफ कर्मियों को मुख्यालय से 50 अतिरिक्त जवान मिले हैं। ये आरपीएफ कर्मी रेलवे ट्रैक, परिसर, ट्रेन और प्लेटफार्म पर गहन चेकिंग करेंगे और संदिग्धों पर नजर रखेंगे। कानुपर और आगरा में ट्रैक  फ्रैक्चर की घटना के बाद आरपीएफ व जीआरपी सभी एहतियात कदम उठा रही है।

आरपीएफ इंस्पेक्टर आरके कनौजिया ने बताया कि जनसभा के दौरान ट्रेनों के अंदर, प्लेटफार्म, रेलवे ट्रैक और यार्ड में विशेष चौकसी बरतने के निर्देश मिले हैं। प्रधानमंत्री जब तक शहर में रहेंगे तब तक सुरक्षा इंतजाम कड़े रहेंगे।

नया गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर मेरठ आरपीएफ और साहिबाबाद में भी ऐसी सुरक्षा रहेगी। उधर, जीआरपी में बुधवार के लिए 25 अतिरिक्त एसआई मिलेंगे। यह पुलिस अधिकारी भी आरपीएफ के साथ मिलकर सुरक्षा इंतजाम में लगेंगे।

प्रधानमंत्री की फ्लीट में शामिल 20 वाहनों की हुई फिटनेस जांच
गाजियाबाद। चुनाव जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री की फ्लीट में शामिल होने वाले 20 वाहनों की फिटनेस जांच की गई। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने वाहनों की फिटनेस देखी और उसे अंतिम रूप दिया। आरआई प्रेम सिंह का कहना है कि फ्लीट में जो वाहन हैं उन्हें फाइनल टच देने के लिए बृहस्पतिवार को सुबह ट्रायल लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजनाथ सिंह आज नोएडा में

two days remaining for up election first phase poll campaign, from modi to lalu all in row
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : amar ujala

चुनाव प्रचार के लिए सिर्फ दो दिन बचे हैं। भाजपा प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार के लिए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह का कार्यक्रम पब्लिक इंटर कॉलेज रबूपुरा और राणा संग्राम सिंह इंटर कॉलेज दादरी में सुनिश्चित हुआ है।

गृहमंत्री जेवर से भाजपा प्रत्याशी धीरेंद्र सिंह और दादरी प्रत्याशी तेजपाल नागर के लिए जनसभाओं को संबोधित करेंगे। हालांकि, नोएडा में आएंगे या नहीं, लेकिन दोपहर के आसपास तीन घंटे उनके लिए रिजर्व रखे गए हैं।
 

उधर, बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा नोएडा प्रत्याशी रविकांत मिश्रा के लिए सेक्टर-43 में जनसभा को संबोधित करने वाले थे लेक‌िन उनका कार्यक्रम रद्द हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed