{"_id":"6a04a278483d288c4a0fe3e8","slug":"two-day-transit-remand-granted-to-send-narco-terrorist-shera-to-punjab-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: नार्को टेररिस्ट शेरा को पंजाब भेजने के लिए दो दिन की ट्रांजिट रिमांड मंजूर, NIA ने मांगे थे तीन दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: नार्को टेररिस्ट शेरा को पंजाब भेजने के लिए दो दिन की ट्रांजिट रिमांड मंजूर, NIA ने मांगे थे तीन दिन
Wed, 13 May 2026 09:55 PM IST
Akash Dubey
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Akash Dubey
Updated Wed, 13 May 2026 09:55 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को नार्को टेररिस्ट इकबाल सिंह उर्फ शेरा को पंजाब ले जाने के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को दो दिन की ट्रांजिट रिमांड दे दी। पुर्तगाल से बुधवार सुबह प्रत्यर्पित किए गए शेरा को एनआईए ने गिरफ्तार कर लिया और पटियाला हाउस कोर्ट में प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज पितांबर दत्त के समक्ष पेश किया। एजेंसी ने आरोपी को मोहाली (पंजाब) ले जाने के लिए तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड मांगी थी, जिसे अदालत ने दो दिन का दे दिया।
विज्ञापन
एनआईए के अनुसार, इकबाल सिंह उर्फ शेरा नशीले पदार्थों की तस्करी और आतंकवाद से जुड़े गंभीर मामलों में वांछित था। पुर्तगाल से सफल प्रत्यर्पण के बाद अब उसे पंजाब ले जाकर आगे की जांच की जाएगी। एनआईए शेरा से पूछताछ कर उसके नेटवर्क, फंडिंग और अन्य सहयोगियों का पता लगाने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन